• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

शिक्षा मंत्री क्यों नहीं चाहते कि क्षेत्रीय भाषा में शामिल रहे भोजपुरी और मगही, कहीं यह वजह तो नहीं

January 6, 2022
"पटना में अपहृत बच्चे को पुलिस द्वारा बरामद किए जाने का दृश्य" "गर्दनीबाग थाने के अधिकारी मीडिया को जानकारी देते हुए" "अपहरण स्थल - धकनपुरा इलाका, पटना" "बापू टावर जहां से बच्चे को बरामद किया गया" "पीड़ित बच्चे के माता-पिता का इंटरव्यू"

Patna Kidnapping: 10 साल के बच्चे को 10 लाख की फिरौती के लिए उठाया, पुलिस ने 12 घंटे में किया रेस्क्यू

July 26, 2025
"राबड़ी देवी और लालू यादव साथ में" "राजद का नया राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन" "जगदानंद सिंह राजद बैठक में" "बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी" "राजद के नए पदाधिकारियों की सूची"

RJD National Executive Committee: राबड़ी देवी बनीं उपाध्यक्ष, बिहार चुनाव से पहले पार्टी ने गठित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

July 26, 2025
"पूर्व JPSC अध्यक्ष दिलीप प्रसाद कोर्ट में पेश होते हुए" "CBI कोर्ट रांची जहां फैसला सुनाया गया" "JPSC भर्ती प्रक्रिया पर सवाल" "झारखंड सरकारी भ्रष्टाचार केस" "29 लाख रुपये के घोटाले की जांच फाइल"

JPSC Scam: पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत तीन को दो साल की सजा, CBI कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

July 26, 2025
Manipur arms seizure July 2025, मणिपुर पुलिस हथियार बरामद, Imphal district operation image, 90 weapons recovered in Manipur, CRPF BSF arms recovery photo

Manipur में शांति बहाली की दिशा में बड़ी सफलता, 90 हथियार और 728 राउंड गोला-बारूद बरामद

July 26, 2025
"जीतन राम मांझी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए" "चिराग पासवान का राजनीतिक रैली में भाषण" "रामविलास पासवान की याद में कार्यक्रम" "एनडीए नेताओं की बैठक" "बिहार पुलिस की कानून व्यवस्था बैठक"

Chirag Paswan Vs Jitan Ram Manjhi: चिराग पासवान पर जीतन राम मांझी ने किया तीखा हमला, कहा- पिता की विरासत को समझें

July 26, 2025
"पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे निशांत कुमार के पोस्टर" "नीतीश कुमार और निशांत कुमार की साथ वाली तस्वीर" "जदयू कार्यकर्ता पोस्टर लगाते हुए" "उपेंद्र कुशवाहा का प्रेस कॉन्फ्रेंस" "बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ"

Nishant Kumar political debut: जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर, क्या नीतीश कुमार मानेंगे कुशवाहा की सलाह?

July 26, 2025
"केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का प्रेस कॉन्फ्रेंस" "राहुल गांधी लोकसभा में भाषण देते हुए" "एससी समुदाय के लोगों का प्रदर्शन" "बिहार में कांग्रेस पार्टी का चुनावी प्रदर्शन" "जीतन राम मांझी का कांग्रेस के साथ पुराना संबंध"

राहुल गांधी के बयान पर जीतन राम मांझी का तीखा प्रहार, कहा- कांग्रेस एससी समुदाय को दबाती है

July 26, 2025
Chirag Paswan on Bihar crime, चिराग पासवान का बयान, Bihar NDA rift image, Nitish Kumar criticized, Bihar crime politics

Chirag Paswan: बिहार में कानून व्यवस्था पर NDA में ही फूट? चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- अपराध बेलगाम है

July 26, 2025
"उपेंद्र कुशवाहा का इंद्रपुरी, डेहरी में जनसभा" "लालू यादव का X (ट्विटर) पर विवादित पोस्ट" "एनडीए और राजद के बीच बिहार में सियासी टकराव" "तेजस्वी यादव की राजनीतिक रणनीति" "उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद"

Bihar Political News: उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव को दिया करारा जवाब, कहा- राजद घर बैठकर करती है पहलवानी, जनता के दिल में NDA

July 26, 2025
"समस्तीपुर में हत्या पीड़ित सोनू कुमार का घर" "पुलिस द्वारा हत्या केस की जांच" "ट्यूशन टीचर हरिओम कुमार जिस पर संदेह" "मृतक के पिता टुनटुन झा का इंटरव्यू" "समस्तीपुर सदर अस्पताल जहां पोस्टमार्टम हुआ"

Samastipur Crime News: ट्यूशन टीचर से अफेयर के बाद पति की हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में

July 26, 2025
Tejashwi Yadav political poster, लालू यादव का ट्वीट पोस्टर, Nitish Modi Tejashwi comparison, तेजस्वी बनाम पांच नेता, Bihar election 2025 poster war

Tejashwi Yadav Vs NDA: नए सियासी तराजू पर भारी पड़े तेजस्वी? लालू यादव का पोस्टर वार और NDA पर निशाना

July 26, 2025
"बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुकेश पाठक" "दरभंगा डबल इंजीनियर हत्या केस का आरोपी" "मोतिहारी पुलिस की विशेष टीम द्वारा छापेमारी" "मुकेश पाठक द्वारा इस्तेमाल की गई जब्त बोलेरो गाड़ी" "बिहार के टॉप वांटेड अपराधियों की सूची"

Bihar Crime News: दरभंगा डबल मर्डर केस के कुख्यात आरोपी मुकेश पाठक गिरफ्तार

July 26, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 27, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

शिक्षा मंत्री क्यों नहीं चाहते कि क्षेत्रीय भाषा में शामिल रहे भोजपुरी और मगही, कहीं यह वजह तो नहीं

by WriterOne
January 6, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider]: झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री (Education Minister) जगरनाथ महतो (jagarnath Mahto) ने मुख्‍यमंत्री (CM) हेमन्‍त सोरेन (Hemant Soren) को पत्र लिखकर धनबाद और बोकारो जिला से मगही और और भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी से हटाने का आग्रह किया है। उनकी इस मांग के कई मायने हो सकते हैं। धनबाद को एबीसी यानी आरा, बलिया और छपरा वालों का शहर कहा जाता है| एबीसी की मुख्‍य बोली भोजपुरी है। बोकारो पर भी इसका असर है। ऐसे में लोग शिक्षा मंत्री की मांग का निहितार्थ ढूंढ रहे हैं। यह सिर्फ मांग भर है या इसके पीछे की वजह कुछ और है।

जनजातीय बहुल क्षेत्र से आते हैं शिक्षामंत्री

जगरनाथ महतो खुद गिरिडीह के जनजातीय बहुल डुमरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। पिछले चार टर्म से यहां से एमएलए हैं। कोरोना संक्रमण से उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई थी। मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की पहल पर उन्‍हें बेंगलुरू में भर्ती कराया गया| लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट के बाद जान बची। जाहिर है उनकी आस्‍था हेमन्‍त सोरेन के प्रति और बढ़ गई है। हेमन्‍त सोरेन क्षेत्रीय भाषाओं को झारखंड में स्‍थान देने के प्रति कंजूस रहे हैं। जनजातीय और स्‍थानीय की सीटों पर बाहर के लोगों के लोग नौकरी कर रहे हैं, तर्क देकर अपने वोटरों को रिझाते रहे हैं। राज्‍यस्‍तरीय नौकरियों से उन्‍होंने मगही, भोजपुरी आदि को बाहर कर दिया है। इसे लेकर बड़ा बवाल मचा। कांग्रेस के विधायक अपने वोट बैंक की खातिर आक्रामक मुद्रा में आये| दबाव की राजनीति शुरू हुई। मगही, भोजपुरी, अंगिका आदि के पक्ष में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्‍यक्ष तक कूदे।

भोज में कांग्रेसी विधायक थे नदारद

बीते विधानसभा सत्र के प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री ने अपने गठबंधन दलों के लिए भोज का आयोजन किया था| इस भोज में कांग्रेसी विधायक नदारद हो गये। उसके तुरंत बाद जिलों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी हुई| जिसमे मात्र कुछ जिलों में मगही और भोजपुरी को स्‍थान दिया गया। अब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की भोजपुरी और मगही को हटाने की मांग असमंजस पैदा करने वाली है। यह स्‍थानीय और बाहरी तथा वोट बैंक से जुड़ा सवाल भी है।

जेएसएससी परीक्षाओं में 12 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को मिली थी मंजूरी

बता दें कि 5 अगस्‍त 2021 को राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक हुयी थी| जिसमे झारखंड राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए 12 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को मंजूरी दी गयी। उसके अगले दिन ही यानी छह अगस्‍त को हेमन्‍त कैबिनेट के सदस्‍य पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा| 12 भाषाओं की सूची में भोजपुरी और मगही नहीं होने पर पत्र में खासी नाराजगी थी। पत्र में कहा था कि भोजपुरी और मगही को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल नहीं किये जाने से पलामू प्रमंडल के तीनों जिले यानी पलामू, गढ़वा और लातेहार तथा चतरा के उम्‍मीदवारों को चयन में समान अवसर नहीं मिल सकेगा। पलामू के तीनों जिलों और चतरा में भोजपुरी और मगही का प्रमुखता से इस्‍तेमाल किया जाता है। यह भी कहा था कि हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और कोडरमा में भी भोजपुरी और मगही का प्रमुखता से प्रचलन है। उन्‍होंने दलील भी दी थी कि राज्‍य सरकार के फैसले के अनुसार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में झारखंड से मैट्रिक एवं इंटर पास ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में बिहार, उत्‍तर प्रदेश के लोगों के शामिल होने की संभावना नहीं बनती है। जैसे क्षेत्रीय भाषा की सूची में बांग्‍ल और उड़िया शामिल रहने के बावजूद बंगाल और ओडिसा के उम्‍मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने के योग्‍य नहीं है।

Related Post

देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

July 13, 2025
हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

June 30, 2025

पटना में फिर घिर गये शिक्षा मंत्री.. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर गाड़ी के आगे लेट गए BPSC TRE 3 के अभ्यार्थी

June 11, 2025

राहुल गांधी चाईबासा MP-MLA कोर्ट में होंगे हाजिर.. अदालत ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

June 10, 2025

दरअसल मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से विधायक हैं जहां प्रचुर मात्रा में भोजपुरी और मगही भाषी हैं। ऐसे में उनकी पीड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ भोजपुरी और मगही भाषी लोगों को लेकर भी थी। इस तरह हेमन्‍त सरकार के दो मंत्रियों की भाषा भोजपुरी और मगही के सवाल पर धुर विरोधी वाली है। स्‍थानीय और बाहरी हमेशा से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मुद्दा रहा है, यह सवाल उनके वोट बैंक के लिए अनुकूल भी है।

झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे:  हेमन्‍त सोरेन

पिछले अगस्‍त महीने में क्षेत्रीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही को किनारे करने के बाद मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन ने एक मीडिया हाउस के साक्षात्‍कार में कहा था कि झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे। मगही और भोजपुरी यहां की क्षेत्रीय भाषा न होकर बाहरी भाषा है। झारखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रखकर महिलाओं की इज्‍जत लूटते समय भोजपुरी भाषा में ही गाली दी जाती थी। आदिवासियों ने अलग राज्‍य की लड़ाई भोजपुरी और हिंदी के बूते नहीं बल्कि अपनी क्षेत्रीय भाषा के बूते लड़ी। दरअसल बीते अगस्‍त में संशोधित नियुक्ति नियमावली जारी करते हुए हिंदी, अंग्रेजी, संस्‍कृत को दरकिनार कर दिया गया। एक दर्जन क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया मगर भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका आदि को जगह नहीं मिली।

भाजपा हुई आक्रामक

तब विपक्षी भाजपा तो आक्रामक हुई ही, उसी दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने भी सरकार से भोजपुरी, मगही और मैथिली जैसी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का आग्रह किया था। इंटक के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष केएन त्रिपाठी ने भी हेमन्‍त सोरेन के बयान पर आपत्ति करते हुए कहा था कि 2013-14 में भी हेमन्‍त सोरेन मुख्‍यमंत्री थे। उस समय भी भोजपुरी और मगही को लेकर विवाद उठा था। तब झारखंड के तत्‍कालीन कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और जयराम रमेश ने सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में बैठकर विवाद को विराम दिया था और दोनों भाषाओं को परीक्षाओं में शामिल करने का निर्णय किया गया था।

बता दें कि हेमन्‍त के भोज के बहिष्‍कार के बाद जिला स्‍तरीय नियुक्ति के लिए जारी क्षेत्रीय भाषा की सूची में लातेहार में मगही, पलामू में मगही और भोजपुरी, गढ़वा में मगही और भोजपुरी, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा में अंगिका, चतरा में मगही, बोकारों में भोजपुरी और मगही, धनबाद में भोजपुरी और मगही को मंजूरी मिली।

बहरहाल पक्ष-विपक्ष के तमाम विरोध और सहयोगी दल के दबाव के बावजूद सिर्फ जिला स्‍तरीय नियुक्तियों में ही भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्‍थान मिल सका, वह भी चंद जिलों में जानकार मानते हैं कि हेमन्‍त सोरेन के प्रिय पात्र शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने खुद ऐसा सवाल उठाया होगा, सहज तरीके से गले नहीं उतरता।

Tags: Bojpurieducation ministerJharkhandmagahi
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

रांची/भागलपुर: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर में उमड़ने वाली अपार भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने...

हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

by PadmaSahay
June 30, 2025
0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हूल दिवस के अवसर पर संथाल समाज के अदम्य साहस और पराक्रम को...

पटना में फिर घिर गये शिक्षा मंत्री.. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर गाड़ी के आगे लेट गए BPSC TRE 3 के अभ्यार्थी

पटना में फिर घिर गये शिक्षा मंत्री.. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर गाड़ी के आगे लेट गए BPSC TRE 3 के अभ्यार्थी

by RaziaAnsari
June 11, 2025
0

पटना में आज बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (Education Minister Sunil Kumar) का घेराव कर...

दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की बैठक.. राहुल गांधी देंगे टिप्स

राहुल गांधी चाईबासा MP-MLA कोर्ट में होंगे हाजिर.. अदालत ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

by RaziaAnsari
June 10, 2025
0

झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
"पटना में अपहृत बच्चे को पुलिस द्वारा बरामद किए जाने का दृश्य" "गर्दनीबाग थाने के अधिकारी मीडिया को जानकारी देते हुए" "अपहरण स्थल - धकनपुरा इलाका, पटना" "बापू टावर जहां से बच्चे को बरामद किया गया" "पीड़ित बच्चे के माता-पिता का इंटरव्यू"

Patna Kidnapping: 10 साल के बच्चे को 10 लाख की फिरौती के लिए उठाया, पुलिस ने 12 घंटे में किया रेस्क्यू

July 26, 2025
"राबड़ी देवी और लालू यादव साथ में" "राजद का नया राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन" "जगदानंद सिंह राजद बैठक में" "बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी" "राजद के नए पदाधिकारियों की सूची"

RJD National Executive Committee: राबड़ी देवी बनीं उपाध्यक्ष, बिहार चुनाव से पहले पार्टी ने गठित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

July 26, 2025
"पूर्व JPSC अध्यक्ष दिलीप प्रसाद कोर्ट में पेश होते हुए" "CBI कोर्ट रांची जहां फैसला सुनाया गया" "JPSC भर्ती प्रक्रिया पर सवाल" "झारखंड सरकारी भ्रष्टाचार केस" "29 लाख रुपये के घोटाले की जांच फाइल"

JPSC Scam: पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत तीन को दो साल की सजा, CBI कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

July 26, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.