पिछले दिनों पूरे देश में UPI पेमेंट की चर्चा काफी तेज थी। इस चर्चा के मुताबिक बताया जा रहा था कि अब ऑनलाइन पेमेंट करने से सरकार चार्ज लगा सकती है। जिसको ले कर मिनिस्ट्री ने रविवार को इस खबर की सूचना दे कर बताया है कि UPI पेमेंट पहले की तरह ही मुफ्त रहेगी। इस बात की सूचना वित्त मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से दी है।
वित् मंत्रालय का ट्वीट
वही इस मामले के बाद वित्त मंत्री ने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि यह UPI लोगों के लिए एक ऐसी डिजिटल सेवा है जिससे लोगों को काफी सुविधा प्राप्त होती है। इसके साथ ही UPI की पेमेंट से उत्पादक अर्थव्यवस्था भी में भी लाभ होता है। साथ में यह भी कहा कि UPI की पेमेंट में चार्ज वसूलने को लेकर किसी तरह की विचार विमर्श नहीं हो रही थी।
RBI ने शेयर किया था कंसल्टेशन पेपर
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही RBI ने लोगों को UPI पेमेंट और चार्जेस को लेकर फीडबैक मांगा था, इस विषय में कंसल्टेशन पेपर शेयर किया था। इस कंसल्टेशन पेपर को देख कर लोगों के बीच भ्रम पैदा हो गया कि अब UPI में चार्ज वसूला जाएगा। लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने इस मामले पर साफ कर दिया है की पेमेंट में कोई चार्ज वसूला नहीं जाएगा।




















