BOKARO : बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-23 में मंझली श्री मोड़ के समीप हाईवा और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार रात्रि की है। प्रत्यक्षदर्शी मृतक की बहन ने जानकारी दी कि हाइवा बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रहा था, इसी दौरान हजारीबाग जिले के पसरिया गांव निवासी अजय मुर्मू की पत्नी 22 वर्षीय नेहा कुमारी अपनी छोटी बहन के साथ पेटरवार बाजार से कर्मा पूजा का सामान की खरीदारी कर ऑटो में सवार होकर पेटरवार थाना क्षेत्र के अरजुवा स्थित अपनी मायके घर जा रही थी। इसी दौरान मंझली श्री मोड़ के समीप पीछे से आ रही हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो में बैठी नेहा कुमारी हाइवा के धक्के से सड़क पर गिड़ गई। इसी दौरान हाइवा की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे पेटरवार पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राहुल कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पेटरवार पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घटना में शामिल हाइवा को पेटरवार पुलिस पकड़ कर थाना ले आई, ऑटो भागने में सफल रहा।
अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...




















