सारण जिले के गोल्डन गंज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब एक अज्ञात बड़े स्ट्रॉली बैग में एक लड़की का शव बरामद हुआ। उस समय सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर आने वाली थी तभी कुछ लोगों को एक अज्ञात बड़ा स्ट्रॉली बैग दिखाई पड़ा। जो आधा खुला हुआ था और उसमें कुछ कपड़े दिखाई दे रहे थे।
वहां से बदबू भी आ रही थी। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय स्टेशन प्रशासन को दी। स्टेशन प्रशासन ने पुलिस को फोन किया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। क्योंकि यह स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है अतः आरपीएफ दिघवारा और जिले के पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है। अभी इस शव की पहचान नहीं हो पाई है।
भारत से भागे ललित मोदी की वानुअतु की नागरिकता भी रद्द.. PM ने पासपोर्ट कैंसिल करने का दिया आदेश
यह शव कैसे और किन परिस्थिति में यहां पहुंचा है यह जांच का विषय है। लेकिन जिस तरह से इस ट्रॉली बैग में यह शव यहां पर लाकर रखा गया है, वह काफी संदिग्ध लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनियोजित ढंग से हत्या करके शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। बहरहाल अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।