SARAIKELA : हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर गम्हरिया और बिरबांस के बीच स्थित कमलपुर गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 266/-25 और 266/-27 के बीच एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जाती है। सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे लोको पायलट द्वारा सीनी स्टेशन पर इस बाबत सूचना दी गई। जिसके बाद आरपीएफ के एसआई राम अनूप सिंह और आरक्षी देव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला थाना को भी दी गई। जहां सरायकेला से एसआई विधायक प्रसाद यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला अस्पताल भिजवा दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिंगर अरुण देव का गाना ‘खलबली’ रिलीज के साथ हुआ वायरल.. संजय बेदिया ने कहा- रूह को छू लेने वाला गीत
सच्चे प्रेम की "खलबली" को खूबसूरती से बयां करने वाला सिंगर अरुण देव यादव का हिंदी गाना रिलीज के साथ...