JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में महिलाओं की संस्था नारी शक्ति के बैनर तले सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं हरे रंग की ड्रेस में सावन के गीतों पर झूमते नजर आई। मुख्य अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ विनीता सहाय मौजूद रही। इस दौरान तमाम गणमान्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं महिलाओं ने सावन महोत्सव के थीम पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। आयोजन समिति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने कहा कि महिलाओं के भीतर छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने और उन्हें समाज में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















