• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

महिला दिवस : तब दो लड़कियों का स्‍नातक पास करना खबर थी, कौन थी रमा, पंडिता रमा बाई से हो गई मेरी रमा

March 8, 2022
SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

July 27, 2025
Bihar Politics : गठबंधन में बड़प्पन सीखें लालू जी के वारिस.. पप्पू यादव का तेजस्वी पर बड़ा हमला

Bihar Politics: चिराग पासवान और प्रशांत किशोर एक ही हैं.. पप्पू यादव ने महागठबंधन में आने का दिया ऑफर

July 27, 2025
Bank Holidays August 2025: अगस्त में आधे महीने तक बंद रहेंगे बैंक.. जल्दी निपटा लीजिए काम

Bank Holidays August 2025: अगस्त में आधे महीने तक बंद रहेंगे बैंक.. जल्दी निपटा लीजिए काम

July 27, 2025
Bihar Politics: हमारी सरकार बनी तो.. शराबबंदी कानून पर तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात, नीतीश सरकार पर हमला

Bihar Politics: हमारी सरकार बनी तो.. शराबबंदी कानून पर तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात, नीतीश सरकार पर हमला

July 27, 2025
बिहार की सियासत में गरमाया महादलित राजनीति का मुद्दा.. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आमने-सामने

बिहार की सियासत में गरमाया महादलित राजनीति का मुद्दा.. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी आमने-सामने

July 27, 2025
Manipur DGP राजीव सिंह ने कहा.. राज्य में स्थिरता बहाल करने के हमारे संकल्प अडिग

Manipur DGP राजीव सिंह ने कहा.. राज्य में स्थिरता बहाल करने के हमारे संकल्प अडिग

July 27, 2025
Bihar Politics: तेज प्रताप के ऐलान पर बोले महुआ से RJD विधायक मुकेश रोशन.. मेरा फैसला लालू और तेजस्वी करेंगे

Bihar Politics: तेज प्रताप के ऐलान पर बोले महुआ से RJD विधायक मुकेश रोशन.. मेरा फैसला लालू और तेजस्वी करेंगे

July 27, 2025
सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला.. कोई विकास खोजता है तो उनको पटना एयरपोर्ट और मरीन ड्राइव दिखाइए

Samrat Chaudhary Death Threat: बिहार के डिप्टी सीएम को मिली जान से मारने की धमकी..

July 27, 2025
अब नए रूप में दिखने लगा Patna Museum.. CM Nitish ने किया नए बिल्डिंग का उद्घाटन

अब नए रूप में दिखने लगा Patna Museum.. CM Nitish ने किया नए बिल्डिंग का उद्घाटन

July 27, 2025
Patna Police News: पटना के 5 थानों के थानेदार बदले.. SSP ने पांच SHO को किया लाइन हाजिर

Patna Police News: पटना के 5 थानों के थानेदार बदले.. SSP ने पांच SHO को किया लाइन हाजिर

July 27, 2025
Bihar News: भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की फिर उठी मांग.. मनोज तिवारी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

Bihar News: भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की फिर उठी मांग.. मनोज तिवारी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

July 27, 2025
Mann ki Baat: पीएम मोदी ने बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को किया याद

Mann ki Baat: पीएम मोदी ने बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को किया याद

July 27, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 27, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

महिला दिवस : तब दो लड़कियों का स्‍नातक पास करना खबर थी, कौन थी रमा, पंडिता रमा बाई से हो गई मेरी रमा

by WriterOne
March 8, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। देश महिला दिवस मना रहा है। अखबारों में सोशल मीडिया में महिला दिवस की धूम है। ऐसे ऐसे करेक्‍टर तलाशे गये, परोसा गया जिन महिलाओं ने कुछ खास हासिल किया हो, आधी आबादी का नाम रोशन किया हो। अपनी पहचान बनायी हो। खेत से लेकर स्‍पेस तक महिलाओं ने बड़ी तरक्‍की की है। इसी कड़ी में पांचवें राष्‍ट्रीय परिवार और हेल्‍थ सर्वे ने खुशी के इजहार का एक और अवसर दे दिया कि पहली बार देश में प्रति हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्‍या 1020 हो गई। 2015 में यह आकड़ा 991 का था।

एक दौर वह भी था जब महिलाएं बहुत पीछे थीं

यह सब तरक्‍की यकायक नहीं हुई। एक दौर वह भी था जब महिलाएं बहुत पीछे थीं। 140 साल पहले दो लड़कियों का मैट्रिक पास करना भी खबर था। तब महिला दिवस भी नहीं मनाया जाता था। महिला दिवस के एक माह से कुछ ज्‍यादा पहले यानी 13 जनवरी 1881 के बिहार बंधु में खबर छपी थी -गजब किया। मिस कामनी सेन और स्‍वर्ण प्रभा बोस ने। इंट्रेंस का एक्‍जाम एक ने अव्‍वल दर्जे से दूसरे ने दूसरे दर्जे से पास किया। बिहार की औरतों का कब नसीब होगा।

मुंबई और मद्रास की स्थिति ज्‍यादा बेहतर थी

इसके दो साल बाद पहली फरवरी 1883 को इसी अखबार में खबर छपी – बेथउन स्‍कूल (कोलकाता का पहला महिला कॉलेज) से चंद्रमुखी बोस और कादम्बिनी बोस बीए के इम्तिहान में पास हुईं। बेशक तरक्‍की इसे कहते हैं। तब बिहार, ओडिशा और झारखंड बंगाल प्रांत का हिस्‍सा थे। बंगाल देश की राजधानी थी। शासन में बंगालियों का प्रभाव होने से उनकी स्थिति कुछ बेहतर थी। मुंबई और मद्रास की स्थिति ज्‍यादा बेहतर थी।

कुरीतियों के खिलाफ बुलंद किया था झंडा

उसी दौर में दक्षिण भारतीय परिवार में जन्‍मी रमा बाई ने महिला शिक्षा, महिलाओं के उत्‍थान और कुरीतियों के खिलाफ झंडा बुलंद किया था। जिस फरवरी में दो युवतियों के बीए पास करने की खबर छपी थी उसी साल यानी पहली फरवरी 1883 के बिहार बंधु में भारत वर्ष से स्त्रियों की दशा शीर्षक से छपी खबर से रमा बाई के स्‍वर का पता चलता है।

Related Post

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

July 20, 2025
झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

June 26, 2025

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

June 25, 2025

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

June 19, 2025

खबर कुछ उसी भाषा में- ”भारत वर्ष के स्त्रियों की दशा विषय पर पंडिता रमा बाई आजकल बम्‍बई में वक्‍तव्‍य दे रही हैं और हाल में ‘आर्य महिला सभा’ नामक औरतों की सभा खुली है। इस सभा के खोलते वक्‍त उन्‍होंने व्‍याख्‍यान दिया उसका सारांश यह है कि मरद औरतों से किस बात में बड़ा है, क्‍या सबब है कि मर्द लोग इतनी उन्‍नति दिन-दिन करते जाते हैं। क्‍या इसका कारण यह है कि वे स्त्रियों की अपेक्षा अधिक बलवान हैं।

केवल विद्या है जिसने पुरुषों को इस दर्जे तक पहुंचाया है

मैं कहती हं नहीं। केवल विद्या है जिसने पुरुषों को इस दर्जे तक पहुंचाया है और यह विद्या ही का अभाव है जिसने हमें नीच, दीन, हीन दशा को पहुंचा है। गुजरते जमाने में हम औरतों की कैसी अच्‍छी हालत थी और अब ब्‍योहार-उपद्रव पीड़ित है। बहुत दिनों तक सोये रहे, अब हमें जागना और अपनी दशा को सुधारना चाहिए। सब लोगों को मालूम है कि स्‍त्री शिक्षा मं बम्‍बई और मदरास वाले बहुत बढ़े चढ़े हैं।

उत्‍तर-पश्चिम पंजाब और पंजाब भी इस विषय में कुछ-कुछ कर रहे हैं

उत्‍तर-पश्चिम पंजाब और पंजाब भी इस विषय में कुछ-कुछ कर रहे हैं। कौन सुशिक्षित इस बात को सुनकर खुश न होगा कि बंगाल से कादम्बिनी बोस और चंद्रमुखी बोस दो लड़कियां इस साल बीए परीक्षा में उत्‍तीर्ण हुई हैं। पर अफसोस की बात है कि अभी तक बिहार में स्त्रियों की शिक्षा प्रदान करने के लिए कोई बंदोबस्‍त नहीं हुआ।

हम अपने बिहारी भाईयों से ऊंचे आवाज में निवेदन करते हैं कि जब तक वे अपनी बालाओं को न पढ़ायेंगे  तब तक उन्‍नति की उम्‍मीद करना फजूल है। इस सबब से यह खबर सुनकर हमको बहुत खुशी मिली कि डुमरांव नीति धर्म्‍मोपदेशनी सभा ने बालाबोधनी पाठशाला नामक एक स्‍कूल लड़कियों को पढ़ाने के लिए खोली है। हमारी समझ में बिहार, क्‍या मानी, भारत वर्ष में हर एक शहर में इस तौर का एक स्‍कूल होना चाहिए। ”

15 साल की उम्र तक रमा ने स्‍कूल का चेहरा तक नहीं देखा था

कर्नाटका के गंगमूला जंगल में 23 अप्रैल 1858 को उनका जन्‍म हुआ था। दर असल उनके पिता पंडित आनंदा शास्‍त्री डोंगरे खुद क्रांतिकारी विचार वाले संस्‍कृत के बड़े विद्वान थे। अपनी पत्‍नी को उन्‍होंने संस्‍कृति की शिक्षा दी तो तो समाज ने उन्‍हें जाति से निकाल दिया। नतीजतन गंगमूला के जंगल में वे जीवन गुजारने लगे थे। 15 साल की उम्र तक रमा ने स्‍कूल का चेहरा तक नहीं देखा था। देखने में बला की खूबसूरत और विद्वान, 20 साल की उम्र में संस्‍कृत के 20 हजार स्‍लोक कंठस्‍त थे।

पटना के पिछड़ी जाति के वकील से की थी शादी

बिहार से इस मायने में उनका रिश्‍ता था कि उन्‍होंने पटना के पिछड़ी जाति के वकील बाबू विपिन बिहारी दास से 15 अक्‍टूबर 1880 शादी कर ली। जो उनसे उम्र में काफी बड़े थे। तब खबर छपी थी ‘रमा बाई से हमारी नाजरीन खूब वाकिफ हैं, 15 अक्‍टूबर को उन्‍होंने बांकीपुर के बाबू विपिन बिहारी दास एमएबीएल से शादी कर ली।

अलबत्‍ता यहां के लोग इस शादी से खुश नहीं हैं। क्‍योंकि बाई साहब ने अपनी जाति में शादी नहीं की है। वह ब्राह्मणी हैं और विपिन बिहारी दास बाबू शूद्र हैं। खैर जिसकी जैसी राय हो हम इस बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं कहना चाहते। इससे शायद किसी को शुबहा नहीं है कि रमा बाई सी और संस्‍कृत जानने वाली तो शायद हिंदुस्‍तान में और कोई न है।’ मगर उनका वैवाहिक जीवन लंबा नहीं चला। विवाद के दो साल  के अंतराल में ही पति का निधन हो 

संस्‍थान खोले, विधवा आश्रम कायम किया

जब पुरुषों का भी समुद्र पार कर विदेश जाना अच्‍छा नहीं माना जाता था मेडिकल की पढ़ाई के लिए इंग्‍लैंड गई थीं। लौटने के बाद स्‍त्री शिक्षा, स्‍त्री चिकित्‍सा और समाज सुधार क क्षेत्र में काफी काम किया। संस्‍थान खोले, विधवा आश्रम कायम किया। 1889 में मुंबई में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में पहली स्‍त्री प्रतिनिधि की हैसियत से उन्‍होंने बाल विवाह तथा विधवा स्त्रियों के केस काटे जाने के विरोध में आवाज उठाई थी।

पंडिता रमा बाई से मेरी रमा

14 अगस्‍त 1878 को बिहार बंधु में पहले पन्‍ने पर खबर छपी कि एक दिन रमा बाई कोलकाता यूनिवर्सिटी का सिनेट हाउस देखने गईं थीं। वहां प्रोफेसर टानी, गफ और पंडित महेश चंद्र न्‍यायरत्‍न ने उनका स्‍वागत किया। विभिन्‍न प्रकरण, समस्‍या पूर्ति पर वे तत्‍काल संस्‍कृत में श्‍लोक बनाती गईं। इसके बाद से इन्‍हें पंडिता रमा बाई कहा जाने लगा।

16 अगस्‍त 1883 को बिहार बंधु के पृष्‍ठ संख्‍या दो पर रमा बाई द्वारा गुजरात अपने परिचित को लिखा पत्र छपा था। जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि  हकीकत में हिंदू महिला का बिलायत में रहना गैर मामूली है। पर मैं इसमें कुछ खराबी नहीं समझती। इंग्‍लैंड में रहकर चिकित्‍सा सीखूंगी, पढ़ना मैंने आरंभ कर दिया है।… जब मैं हिंदुस्‍तान से चली थी अंग्रेजी का एक शब्‍द न बोल सकती थी न समझ सकती थी पर अब दो महीने के बीच इस जबान को अच्‍छी तरह बोल लेती हूं। ….यहां मराठी पढ़ाने के एवज में रहने और खाने का इंतजाम हो गया है।

मैं ईसाई होना नहीं चाहती न इंग्‍लैंड में पुनर्विवाह करूंगी

मैं समझती हूं समाज मेरी इंग्‍लैंड यात्रा को पसंद नहीं करता। एमडी करने तक इंग्‍लैंड में रहूंगी। मैं ईसाई होना नहीं चाहती न इंग्‍लैंड में पुनर्विवाह करूंगी। अगर यह सब मैं करना चाहती तो हिंदुस्‍तान में अच्‍छी तरह कर सकती थी। बाद में खबर छपी कि रमा बाई मेरी रमा हो गई हैं। उन्‍होंने इंग्‍लैंड में ही ईसाई धर्म अपना लिया। तर्क यह कि हिंदु महिलाओं की दुर्दशा देख विरोध स्‍वरूप उन्‍होंने ईसाई धर्म अपनाया। उन्‍होंने महिलाओं के उत्‍थान के लिए काफी काम किये। 1922 में दुनिया से विदा  हो गयी।

Tags: internationalwomen'sdayJharkhand NewsRama pndit
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

by RaziaAnsari
July 20, 2025
0

Jharkhand News: राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में एक अनोखा और तकनीकी रूप से उन्नत चार सितारा होटल निर्माणाधीन है,...

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

by PadmaSahay
June 26, 2025
0

रांची : झारखंड में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 साल पूरे हो गए...

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

by PadmaSahay
June 25, 2025
0

रांची : गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी अंजुला सिंह को मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर 4 लाख रुपये का मुआवजा...

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

by PadmaSahay
June 19, 2025
0

रांची: झारखंड में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

July 27, 2025
Bihar Politics : गठबंधन में बड़प्पन सीखें लालू जी के वारिस.. पप्पू यादव का तेजस्वी पर बड़ा हमला

Bihar Politics: चिराग पासवान और प्रशांत किशोर एक ही हैं.. पप्पू यादव ने महागठबंधन में आने का दिया ऑफर

July 27, 2025
Bank Holidays August 2025: अगस्त में आधे महीने तक बंद रहेंगे बैंक.. जल्दी निपटा लीजिए काम

Bank Holidays August 2025: अगस्त में आधे महीने तक बंद रहेंगे बैंक.. जल्दी निपटा लीजिए काम

July 27, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.