• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
महिला विश्वकप 2025 : इतिहास का गौरव, वर्तमान की चुनौती

महिला विश्वकप 2025 : इतिहास का गौरव, वर्तमान की चुनौती

October 20, 2025
गोपालगंज में बुलडोजर का कहर: करोड़ों की अवैध शराब पर चला प्रशासन का भारी भरकम प्रहार!

गोपालगंज में बुलडोजर का कहर: करोड़ों की अवैध शराब पर चला प्रशासन का भारी भरकम प्रहार!

February 21, 2026
Samrat Choudhary in Bihar Assembly Pappu Yadav social media reaction Bihar Vidhan Sabha budget session debate Bihar political controversy latest news

कौन बंदर-कौन हाथी.. विधानसभा में शब्दों की जंग, सम्राट चौधरी–पप्पू यादव आमने-सामने

February 21, 2026
"Rajiv Ranjan Lalan Singh press conference on Youth Congress AI Summit protest" | "Union Minister Lalan Singh targets Rahul Gandhi over AI Summit disruption" | "Youth Congress leaders protest at AI Summit Delhi" | "Lalan Singh statement on Indian Youth Congress"

AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा — ललन सिंह बोले, “सत्ता राहुल गांधी के बाप की जागीर नहीं, यह लोकतांत्रिक देश है!”

February 21, 2026
नीतीश सरकार और केंद्र की जोड़ी: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट की राह साफ, NPCIL ने पूरा किया प्रारंभिक सर्वे

नीतीश सरकार और केंद्र की जोड़ी: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट की राह साफ, NPCIL ने पूरा किया प्रारंभिक सर्वे

February 21, 2026
Tejashwi Yadav press statement on Bihar crime, Bihar law and order protest image, RJD leader attacking Modi Nitish government, Bihar political reaction on crime cases

तेजस्वी का सीधा वार: ‘रामराज्य’ या अपराधराज..? बिहार की वीभत्स घटनाओं पर मोदी-नीतीश सरकार से जवाब-तलब

February 21, 2026
बिहार मैट्रिक परीक्षा का 5वां दिन: दोनों पालियों में विज्ञान पेपर, कड़ी सुरक्षा के बीच देर से पहुंचे छात्रों को बाहर का रास्ता

बिहार मैट्रिक परीक्षा का 5वां दिन: दोनों पालियों में विज्ञान पेपर, कड़ी सुरक्षा के बीच देर से पहुंचे छात्रों को बाहर का रास्ता

February 21, 2026
Pacharhi Math Mahant Mauni Baba image Shravan Das Kathavachak Bihar case photo Bihar POCSO Court hearing file photo Police investigation in minor assault case

शादी का झांसा, दुष्कर्म और ‘गुरु’ की मुश्किलें.. पचाढ़ी मठ के महंत मौनी बाबा को कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत

February 21, 2026
बिहार में गन्ना उद्योग को नई मजबूती: सात निश्चय-3 के तहत बंद मिलें चालू होंगी, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का फैसला

बिहार में गन्ना उद्योग को नई मजबूती: सात निश्चय-3 के तहत बंद मिलें चालू होंगी, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का फैसला

February 21, 2026
मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान

मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान

February 21, 2026
Nitish Kumar DBT transfer event Patna Bihar flood affected farmers 2025 Agriculture input subsidy Bihar scheme 1 Aney Marg Sankalp Sabhagar program

बिहार के 2 लाख से अधिक किसानों को 100 करोड़ से ज्यादा की सौगात.. CM नीतीश ने DBT के जरिए राशि की ट्रांसफर

February 21, 2026
गोपालगंज में हाईवे पर भीषण हादसा: एथेनॉल टैंकर में ट्रक की टक्कर, 36 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ रिसा, NH-27 पर हड़कंप

गोपालगंज में हाईवे पर भीषण हादसा: एथेनॉल टैंकर में ट्रक की टक्कर, 36 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ रिसा, NH-27 पर हड़कंप

February 21, 2026
बिहार विधानसभा में इतिहास रचा! 50 विधायकों ने एक साथ उठाया स्कूल भवनों का मुद्दा, सरकार ने दी अनुशंसा को प्राथमिकता देने की गारंटी

बिहार विधानसभा में इतिहास रचा! 50 विधायकों ने एक साथ उठाया स्कूल भवनों का मुद्दा, सरकार ने दी अनुशंसा को प्राथमिकता देने की गारंटी

February 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 21, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home खेल

महिला विश्वकप 2025 : इतिहास का गौरव, वर्तमान की चुनौती

by RaziaAnsari
October 20, 2025
in खेल
0
महिला विश्वकप 2025 : इतिहास का गौरव, वर्तमान की चुनौती
506
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 अपने निर्णायक दौर में है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जा रहा है और यह इसका 13वाँ संस्करण है। इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहे हैं। कुल 8 टीमें – भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश – इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। दिलचस्प बात यह कि इस बार केवल एशियाई और कॉमनवेल्थ (सेना) देशों की टीमें इसमें शामिल हैं।

महिला क्रिकेट विश्व कप का इतिहास बेहद प्रेरणादायक है। पहला महिला विश्व कप 1973 में इंग्लैंड में खेला गया था जो कि पुरुष विश्व कप (1975) से दो वर्ष पहले। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल वूमेन्स क्रिकेट काउंसिल (IWCC) ने की थी, जो बाद में आईसीसी (ICC) में विलय हो गया। इंग्लैंड ने उस पहले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था। तब से लेकर अब तक महिला क्रिकेट ने लंबा सफर तय किया है। सीमित संसाधनों और कम समर्थन से लेकर आज करोड़ों दर्शकों वाले टूर्नामेंट तक। ऑस्ट्रेलिया अब तक सबसे सफल टीम है जिसने 7 बार विश्व कप जीता है, जबकि इंग्लैंड ने 4 बार। भारत अब तक दो बार फाइनल तक पहुंचा है — 2005 और 2017 में, मगर खिताब अभी तक हाथ नहीं लगा। मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय महिला क्रिकेट को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई।

चिराग पासवान का प्रशांत किशोर पर बड़ा वार.. कहा- बिहारी वोट बर्बाद नहीं करते, जनसुराज नहीं NDA से बनेगी सरकार

श्रीलंका के कोलंबो में लगातार बारिश ने टूर्नामेंट की लय बिगाड़ दी है। अब तक 5 मैच रद्द हो चुके हैं, जिसके चलते अंकों का बंटवारा करना पड़ा। अभी तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम सेमीफाइनल स्थान के लिए संघर्ष जारी है। दोनों के 5 मैचों में 4–4 अंक हैं, मगर भारत का रन रेट कहीं बेहतर है। न्यूजीलैंड की बदकिस्मती कहें या भारत की खुशकिस्मती उनके दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। भारत के अभी न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले बाकी हैं, जबकि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और भारत जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है। लिहाजा भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें फिलहाल कायम हैं।

Related Post

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने महिला विश्व कप फाइनल पर जताई जीत की उम्मीद

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने महिला विश्व कप फाइनल पर जताई जीत की उम्मीद

October 31, 2025
इंडियन क्रिकेट टीम में क्यों नहीं हैं तेज गेंदबाज ?

इंडियन क्रिकेट टीम में क्यों नहीं हैं तेज गेंदबाज ?

October 22, 2025

क्रिकेटर परवेज़ रसूल: एक प्रतिभा, जो ‘व्यवस्था की राजनीति’ में गुम हो गई !

October 21, 2025

एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI के सामने घुटने टेके मोहसिन नकवी

October 1, 2025

कागज़ पर भारतीय टीम मजबूत दिखती है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी, दीप्ति शर्मा जैसी ऑलराउंडर और ऋचा घोष जैसी युवा शक्ति। लेकिन सवाल यह है कि इतने नामों के बावजूद प्रदर्शन में निरंतरता क्यों नहीं है? टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। स्मृति पर लगातार दबाव है क्योंकि उनकी साथी ओपनर प्रतिका रावल रन तो बना रही हैं, लेकिन स्ट्राइक रोटेशन में विफल हैं। सबसे बड़ी भूल रही जेमिमा रोड्रिग्स को नंबर तीन से हटाना और फिर उन्हें टीम से बाहर करना। यह वही खिलाड़ी हैं जो बड़े मैचों में हमेशा भरोसेमंद साबित हुई हैं।

स्पिन विभाग में युवा श्री चरणी लगातार फ्लॉप रही हैं, मगर अनुभवी राधा यादव को बेंच पर बैठाया गया है जो फील्डिंग और बल्लेबाज़ी में भी बेहतर योगदान दे सकती हैं। तेज़ गेंदबाज़ी में रेणुका ठाकुर को लेकर चयनकर्ताओं का भरोसा डगमगाता दिखा। बार-बार अंदर-बाहर होने से उनका आत्मविश्वास कमजोर हुआ है। अमनजोत कौर जैसी ऑलराउंडर का रोल टीम में स्पष्ट नहीं है, वहीं हरमनप्रीत और दीप्ति जैसी अनुभवी जोड़ी अभी तक एक भी मैच फिनिश नहीं कर पाई।

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी.. 6 उम्मीदवारों का ऐलान, अब तक 60 प्रत्याशी उतारे

स्पष्ट है कि यह सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ का भी असफलता भरा प्रदर्शन है। टीम लंबे समय से एक ही दिशा में फंसी हुई लगती है न रणनीति में बदलाव, न प्लेइंग इलेवन में स्पष्ट सोच। अगर कोच और कप्तान कई सालों से साथ काम कर रहे हैं, तो यह तालमेल मैदान पर क्यों नहीं दिखता? आखिर कोचिंग स्टाफ वहां सिर्फ यात्रा करने के लिए है या खिलाड़ियों की गलतियों पर काम करने के लिए?

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को समान वेतन देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया था। यह लैंगिक समानता की दिशा में बड़ी उपलब्धि थी। लेकिन अब समय है कि खिलाड़ी भी समान प्रदर्शन दिखाएं। सिर्फ वेतन समान होने से प्रतिष्ठा नहीं मिलती, मैदान पर भी आत्मविश्वास, रणनीति और जीत की भूख समान होनी चाहिए। भारतीय महिला टीम की स्थिति इस समय “अगर” और “कभी-कभी” के भरोसे पर टिकी है। हो सकता है किसी चमत्कारिक प्रदर्शन से टीम फाइनल में पहुंच जाए, हो सकता है जीत भी जाए। लेकिन सच यह है कि इस बार का प्रदर्शन पिछले दो दशकों में सबसे निराशाजनक रहा है। यह समय आत्ममंथन का है केवल खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ के लिए भी। क्योंकि क्रिकेट में प्रतिभा जरूरी है, लेकिन संतुलन और समझदारी उससे भी अधिक। “अब वक्त आ गया है कि महिला क्रिकेट में केवल समान वेतन नहीं, समान जिम्मेदारी और समान जज़्बा भी दिखे।”

(लेख- मो. हेसामुद्दीन अंसारी)

Tags: BCCICricketEditorialEqualityInSportsHarmanpreetKaurIndianWomenCricketSmritiMandhanaSportsOpinionteamindiaWomenCricketWorldCup2025WomenInSportsWorldCup2025महिला विश्वकप 2025हेसाम
Share202Tweet127
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने महिला विश्व कप फाइनल पर जताई जीत की उम्मीद

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने महिला विश्व कप फाइनल पर जताई जीत की उम्मीद

by Bobby Mishra
October 31, 2025
0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची...

इंडियन क्रिकेट टीम में क्यों नहीं हैं तेज गेंदबाज ?

इंडियन क्रिकेट टीम में क्यों नहीं हैं तेज गेंदबाज ?

by RaziaAnsari
October 22, 2025
0

भारत जैसे देश में जहां क्रिकेट एक धर्म है, वहां “तेज़ गेंदबाज़ी” अब भी एक दुर्लभ चमत्कार की तरह मानी...

क्रिकेटर परवेज़ रसूल: एक प्रतिभा, जो ‘व्यवस्था की राजनीति’ में गुम हो गई !

क्रिकेटर परवेज़ रसूल: एक प्रतिभा, जो ‘व्यवस्था की राजनीति’ में गुम हो गई !

by RaziaAnsari
October 21, 2025
0

“परवेज़ रसूल” वह खिलाड़ी जिसने टीम बनाई, लेकिन टीम में जगह नहीं पा सका। भारत की क्रिकेट व्यवस्था में प्रतिभा...

एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI के सामने घुटने टेके मोहसिन नकवी

एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI के सामने घुटने टेके मोहसिन नकवी

by Bobby Mishra
October 1, 2025
0

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मैच...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.