BOKARO : बोकारो जिला के बेरमो स्थित डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट परिसर में एक सप्लाई मजदूर रामनरेश सिंह की फिसल कर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर सीएचपी प्लांट के डोजर सेक्शन में कार्यरत था। वह प्रथम पाली में ड्यूटी पहुंचा था। इसी दौरान सीएचपी के समीप रास्ते में वह फिसलकर गया और उसकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद जब अन्य मजदूरों ने रामनरेश सिंह को जमीन पर पड़ा हुआ देखा तो प्रबंधन व अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर उसकी जांच की गई तो उसकी मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सहकर्मी मजदूर और यूनियन के नेता मौके पर पहुंचे और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी।
Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..
Ritesh Pandey joins Jansuraj: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को और समर्थन मिला है।...