[Team Insider]:घाना में गुरुवार को एक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। वहीं, 59 लोग घायल हैं। राजधानी आकरा से 300 किलोमीटर पश्चिम बोगोसो शहर के पास एक्सप्लोसिव्य लेकर जा रहे ट्रक और एक बाइक में टक्कर हो गई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसमें 17 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मरने वाले की संख्या बढ़ने की संभावना है।
मॉनरोविया की चर्च में मची भगदड़ से 29 की मौत
लाइबेरिया की राजधानी मॉनरोविया में चर्च में भगदड़ मचने से 29 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना न्यू क्रू टाउन में देर रात चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुआ। उप सूचना मंत्री जलावाह टॉन्पो ने बताया कि कई की हालत गंभीर है। इन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने कार्यक्रम में घुसकर लूटपाट की। इस दौरान भागने के चक्कर में लोग एक-दूसरे पर गिर गए और भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूटपाट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Goa Election: कांग्रेस ने 5, भाजपा ने 34 उम्मीदवारों का किया ऐलान