अमेरिका के इलिनॉइस में सोमवार को धूल से उठी बवंडर के कारण एक साथ करीब 60 से अधिक गाड़ियां और 20 कॉमर्शियल व्हीकल आपस में टकरा गई। इसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में 2 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। बवंडर के वक्त हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
बवंडर में 6 लोगों की मौ’त, 30 लोग हुए घायल
अमेरिका में आए टोरनेडो से इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गई। इनमें करीब 20 कॉमर्शियल व्हीकल और 60 से ज्यादा कारें थीं। इस हादसे में 6 लोगों की मौ’त हो गई हैं वहीं मौ’तों की संख्या बढ़ने की भी संभावना हैं जबकि 30 लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले में सेंट लुइस मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि ये धूल भरी आंधी हाल ही में जोते गए खेतों की मिट्टी और उत्तर-पश्चिम तेज हवाओं के मिलन से बनी थी। जिसकी रफ्तार करीब 70 किलो प्रति घंटे थी। यहीं वजह हैं कि विजिबिलिटी कम हो गई और गाड़ियां आपस में भीड़ गई।