भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स डाउन हो गया है। 21 दिसंबर यानि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे से एक्स यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्स पर ट्वीट देखने और ट्वीट करने में दिक्कतें हो रही हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स के सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है। डाउन डिटेक्टर की तरफ से लगातार इसकी शिकायत एक्स कॉर्प से की जा रही है।
पेज रिफ्रेश करने में परेशानी
एक्स को ओपन करने के बाद उस पर कोई भी ट्वीट देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं रिफ्रेश करने में भी परेशानी हो रही है। कुछ वेब यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि एक्स डाउन होने के कारण उनका अकाउंट अपने आप लॉगिन भी हो गया।इससे पहले इसी साल अगस्त और जुलाई में भी एक्स यूजर्स को आउटेज की इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ा था।




















