JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में युवा कांग्रेस का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। जहां कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराया गया। पूरे देश समेत पूर्वी सिंहभूम जिले में भी पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने देशहित, समाज हित के लिए समर्पित भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। जानकारी देते हुए जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि वे सभी कांग्रेस पार्टी के अंग है। उन्होंने कहा कि 63वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराते हुए पार्टी के प्रति, देश के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने का प्रण लिया गया है। साथ ही साथ स्थापना दिवस पर सभी का मुंह भी मीठा कराया गया।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















