समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। सौतेले भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर ये गोलीबारी हुई। जिसमें एक व्यक्ति ने अपने सौतेले भाई के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस और परिजनों के द्वारा उपचार के लिए उसे उजियारपुर PHC ले गया जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात है कि पुलिस के सामने ही गोलीबारी की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण परिजनों ने जमकर बवाल काटा।
जांच में जुटी पुलिस
घटना रविवार देर रात को हुई। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर मेनका वार्ड नंबर एक निवासी धनेश्वर प्रसाद महतो के पुत्र सोनू कुमार को धनेश्वर के सौतेला भाई विनोद महतो, मिथिलेश महतो, महेश महतो सड़क से उठाकर अपने घर ले गए। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दिया तो उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई । इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की गई जिसमें पुलिस की मौजूदगी में सोनू को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं इस मामले से जुड़े सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में उजियारपुर पुलिस के द्वारा कुछ भी बोलने से परहेज किया जा रहा है।




















