RANCHI: रांची-पटना वंदे भारत के उद्घाटन यात्रा के दौरान दक्षिण-पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य अरुण जोशी ने पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड में बेहतर यात्री सुविधा के लिए अपनी मांगें रखीं। जिसमें 13301/02 टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस की समय सारणी में सुधार तथा 18611/12 रांची–बनारस एक्सप्रेस को लोहरदगा के जनहित में लोहरदगा, टोरी के रास्ते चलाने का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही कोडरमा बरकाकाना पैसेंजर को रांची तक विस्तार करने से संबंधित पत्र महाप्रबंधक को सौंपा। महाप्रबंधक ने दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा रांची से मुंबई व अहमदाबाद के लिए प्रस्तावित ट्रेनों को पलामू की जनता के हित में सीआईसी सेक्शन होते हुए चलाने के प्रति पूर्व-मध्य रेलवे द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया है।
नालंदा के जवान सिकंदर राउत को तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि.. सरकार से की ये मांग
भारतीय सेना के शहीद जवान सिकंदर राउत को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार...