इस वक्त की बड़ी खबर बिहार प्रशासनिक सेवा से जुड़ी हुई सामने आ रही है। बिहार के 26 IAS अफसरों को प्रोन्नति मिली है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 IAS अफसरों को अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है। इसमें कई जिला के डीएम के भी नाम शामिल हैं। लखीसराय,बेगूसराय़, शिवहर, नवादा के जिलाधिकारियों को भी अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
कई DM बने अपर सचिव
दरअसल, बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक लखीसराय डीएम अमरेंद्र कुमार, शिवहर के डीएम राम शंकर, नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, बेगूसराय के बंदोबस्त अधिकारी विजय कुमार सिंह का प्रमोशन अपर सचिव के पद पर किया गया है।


