[Team insider]: देश में टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) के एक वर्ष पूरा होने पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने रविवार को इसे “दुनिया में सबसे सफल” बताया। उन्होंने पिछले साल अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। मंडाविया ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को एक साल पूरा हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबके प्रयास’ से शुरू किया गया यह अभियान आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई देता हूं।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने भी की सराहना
कोरोना टीकाकरण अभियान के सफल एक वर्ष पूरा होने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सहित स्वास्थ्यकर्मियों और राज्यवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण का कार्य संपन्न किया। बिहार में 10 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीके लगाये गये। राज्य में टीकाकरण अभियान मिशन मोड के तहत चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी हेल्थ वर्कर्स की मेहनत व लगन और आम-अवाम की सक्रियता और जागरूकता की वजह से राज्य में टाकाकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
देशभर में 157 करोड़ टीकाकरण
देश में कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 156.76 करोड़ से अधिक हो गया है। पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दी गई हैं।
बिहार में टीकाकरण की रफ्तार
26 मई 2021 1 करोड़ 130 दिन
16 जुलाई 2021 2 करोड़ 50 दिन
14 अगस्त 2021 3 करोड़ 29 दिन
6 सितंबर 2021 4 करोड़ 23 दिन
19 सितंबर 2021 5 करोड़ 13 दिन
9 अक्टूबर 2021 6 करोड़ 20 दिन
7 नवंबर 2021 7 करोड़ 29 दिन
28 नवंबर 2021 8 करोड़ 21 दिन
14 दिसंबर 9 करोड़, 16 दिन
31 दिसंबर 10करोड़, 17 दिन