[Team insider] पुलिस मुख्यालय से जिले के यातायात पुलिसकर्मियों आधुनिक उपकरणों से लैस नई इंटरसेप्टर वाहन मिली, जिसे रांची के हाइवे पर रफ्तार थामने के लिए तैनात किया जाएगा। इस मार्ग पर पिछले दिनों रफ्तार के कारण कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई है। वाहनों की रफ्तार जांच के लिए इस इंटरसेप्टर से लगाया जाएगा। जहां वाहन की गति निर्धारित सीमा से अधिक होने पर कार्रवाई की जाएगी।
रांची के हाईवे में किया जाएगा तैनात
हाई स्पीड गाड़ियों के वजह से लगातार सड़क दुर्घटना होती है। पिछले 2021 के आंकड़ों में भी रफ्तार की वजह से सड़क दुर्घटनाओ में इजाफा देखने को मिला था। इस वजह से रांची पुलिस ने हाई स्पीड गाड़ियों पर ब्रेक लगाने के लिए ई-इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है। जिसे रांची के हाईवे में तैनात किया गया है जो वाहनों की रफ्तार जांचने के लिए लगाया गया है। जिस मार्ग पर पिछले दिनों रफ्तार के कारण कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई है। उसी मार्ग पर इंटरसेप्टर को तैनात किया जाएगा। इंटरसेप्टर गाडिय़ों से रफ्तार गाडी की कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस को आधुनिक कैमरे, स्पीड रडार से लैस इंटरसेप्टर से कार्रवाई करेगी। रांची नगड़ी इलाके सहित कई मार्ग पर तैनात किया गया है।
ये हैं खासियत
नई इंटरसेप्टर गाड़ी पहले वाली इंटरसेप्टर गाडिय़ों से छोटी है। जिसको चलाने में आसानी रहती है। इसके अलावा इसमें स्पीड रडार अधिक क्षमता वाली है। जो दो किलोमीटर से भी अधिक दूरी से किसी भी गाड़ी की रफ्तार को पकड़ लेता है। पहले वाली इंटरसेप्टर गाडिय़ां केवल डेढ़ किलोमीटर तक ही स्पीड को पकड़ पाती थी। नई इंटरसेप्टर गाड़ी के कैमरे भी उच्च गुणवत्ता वाले हैं। इसके कैमरे किसी भी मौसम में सटीक काम करने में सक्षम हैं। इंटरसेप्टर गाड़ी के स्पीड रडार से किसी वाहन की स्पीड नापते हैं और वहां की निर्धारित स्पीड से अधिक होने के बाद ही उस वाहन पर कार्रवाई की जाती है। रांची के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग स्पीड निर्धारित है। इस निर्धारित स्पीड से अधिक होने पर ही कार्रवाई होती है।