आर ब्लॉक से सटे अटल पथ पर बिहार विधान परिषद् के सदस्यों के लिए बने क्वार्टर के पास शनिवार को घंटों हंगामा होता रहा। एमएलसी क्वार्टर में रह रहे नेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी गेट में घुसने से रोका गया। शुक्रवार सुबह यहां निर्माणाधीन एक क्वार्टर में खुले आसमान के नीचे एक युवक की ला’श बरामद की गई थी। छत की रेलिंग से लटकाकर और करंट से उसकी ह’त्या की गई थी। यह ह’त्या उसके जन्मदिन की रात की गई थी। उसने ह’त्या से कुछ ही देर पहले घरवालों को बताया था कि वह घर आ रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बजता रहा, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ला’श मिली। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और मौ’त पर मुआवजे की मांग के साथ प्रदर्शन के लिए ला’श के साथ शनिवार को एमएलसी क्वार्टर के गेट पर पहुंच गए थे।
जय शाह को राजनीति में आने की मांग पर पटना में लगे पोस्टर
भारतीय राजनीति और खेल जगत में इस समय एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है—भारत का डंका! इसी...