• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

सारठ: हेमंत सोरेन के पापों का घड़ा भर चुका है, विदाई तय है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज सिंह चौहान

November 6, 2024
Chirag Paswan Speech Photo: चिराग पासवान बिहार चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर टिप्पणी LJP Rally Image: एलजेपी (रामविलास) की चुनावी सभा आरा में Bihar Election 2025 Map: बिहार चुनाव 2025 के संभावित सीट्स

Chirag Paswan का बड़ा चुनावी संकेत – क्या BJP गठबंधन से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

June 7, 2025
भारत की यूरोपीय राजधानियों की यात्रा सफल, पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सारन ने कहा – “मिशन पूरा”

भारत की यूरोपीय राजधानियों की यात्रा सफल, पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सारन ने कहा – “मिशन पूरा”

June 7, 2025
Jeetan Ram Manjhi Bihar NDA Seat Sharing, Rahul Gandhi Bihar Tour 2025, NDA Bihar Election Strategy, Manjhi on Dasrath Manjhi Politics

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर विवाद नहीं, राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
रविशंकर प्रसाद ने बर्लिन में पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- “आप रुकें, हम रुकेंगे; आप फायर करेंगे, हम मजबूत जवाब देंगे”

रविशंकर प्रसाद ने बर्लिन में पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- “आप रुकें, हम रुकेंगे; आप फायर करेंगे, हम मजबूत जवाब देंगे”

June 7, 2025
Yogendra Singh IAS Giriraj Singh PS, Bihar cadre IAS deputation 2025, शिक्षा निदेशक से केंद्रीय मंत्री तक, Bihar IAS latest posting

Bihar IAS Officer Yogendra Singh अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव नियुक्त

June 7, 2025
Bihar NDA Seat Sharing Latest 2025, JDU BJP बराबर सीटें बिहार, LJP-R HAM RLSP Seat Formula, Bihar Election 2025 NDA Strategy

Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे की बड़ी डील, BJP-JDU बराबरी पर!

June 7, 2025
मुकेश अंबानी ने आईसीटी मुंबई को 151 करोड़ रुपये का दान किया, ‘गुरु दक्षिणा’ के रूप में प्रोफेसर एमएम शर्मा को सम्मान

मुकेश अंबानी ने आईसीटी मुंबई को 151 करोड़ रुपये का दान किया, ‘गुरु दक्षिणा’ के रूप में प्रोफेसर एमएम शर्मा को सम्मान

June 7, 2025
सोशल मीडिया से सरहद पार जासूसी तक: जसबीर-ज्योति से NIA की आमने-सामने पूछताछ

सोशल मीडिया से सरहद पार जासूसी तक: जसबीर-ज्योति से NIA की आमने-सामने पूछताछ

June 7, 2025
रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

June 7, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहिए : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहिए : नायब सिंह सैनी

June 7, 2025
“पीएम मोदी ने तटीय क्षेत्रों के लिए लचीलापन बढ़ाने पर जोर दिया, नाइस में ओशन राइज कोएलिशन का शुभारंभ”

“पीएम मोदी ने तटीय क्षेत्रों के लिए लचीलापन बढ़ाने पर जोर दिया, नाइस में ओशन राइज कोएलिशन का शुभारंभ”

June 7, 2025
PM Modi Bihar Rally Cancelled 2025, अमित शाह फारबिसगंज रैली रद्द, BJP Bihar Election Campaign Update, सीवान में पीएम मोदी की रद्द जनसभा

बिहार में राजनीतिक हलचल, पीएम मोदी आ रहे, अमित शाह का दौरा स्थगित!

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

सारठ: हेमंत सोरेन के पापों का घड़ा भर चुका है, विदाई तय है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज सिंह चौहान

by
November 6, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारठ: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका से प्रत्याशी सुनील सोरेन और मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी देशवासियों को छठ पर्व प्रारंभ होने की शुभकामनाएं दी। वहीं शिवराज सिंह ने जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस गठबंधन सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर राज्य को लूटकर खोखला कर दिया है। झारखंड में जेएमएम सरकार, बालू, पत्थर, खनिज और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र से भेजी गई करोड़ों की राशि डकार गई। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है और इनके नेता मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद किए जा रहे हैं। ये पैसा हेमंत सोरेन का नहीं बल्कि झारखंड के लोगों की खून-पसीने की कमाई का पैसा है। इसलिए इस बार झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकना है और झारखंड में सुशासन स्थापित करना है।

सोरेन, ग्रहण बनकर झारखंड पर लग गए हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के रहते झारखंड की जनता सुखी नहीं है। हेमंत सोरेन तो झारखंड पर ग्रहण बनकर लग गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने पूरे झारखंड को बर्बाद करने का पाप किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि, यहां किसी थाने, तहसील, ब्लॉक और सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। यहां हर चीज़ बिकती है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की ये सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है, ऐसी बेईमान सरकार मैंने कभी नहीं देखी है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, हेमंत सोरेन की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। वो बौखला गए हैं, उन्हें पता है कि, उनके पापो का घड़ा भर चुका है। जेएमएम सरकार के कुशासन से तंग आकर अब जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं, माँ, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। झारखंड की धरती पर 7 हजार 400 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई है। रूबीका पहाड़िया, अंकिता जैसे बेटियों की निर्मम हत्या की जा रही है। अपहरण, छेड़छाड़ और गंभीर अपराध भी आए दिन हो रहे हैं, लेकिन हेमंत सोरेन गहरी नींद में सो रहे हैं। जिस धरती पर माँ-बहन और बेटी का सम्मान नहीं वो धरती कभी सुखी नहीं रह सकती है। यहाँ तो ये सरकार सीता सोरेन जी का भी अपमान करती है, उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये तो धरती वो धरती है जहां एक सीता और द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था और कौरवों का विनाश कर दिया था। माँ-बहन का अपमान करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है मोदी जी ने कानून बनाकर तय किया है कि, कोई भी माँ-बहन और बेटी की तरफ गलत नजर से देखेगा, बलात्कार जैसा काम करेगा तो उसे सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड में माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।

बहनों की जिंदगी संवारना, भाजपा का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें प्रति माह 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च के लिए दिए जाएंगे। 4 साल 10 महीने तो तुछ नहीं दिया और चुनाव के आते ही बहनों के खाते में वोटों के लालच में 1 हजार रूपए की राशि डाल दी। शिवराज सिंह ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं। पहले हेमंत सोरेन बताएं कि, 1 लाख 18 हजार रूपए कहां गए, उसका हिसाब दें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां बहनों को खाते में सम्मान राशि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में हर महीने राशि डाली जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में अलग-अलग नामों से योजनाएं चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी। झारखंड की बहनों की आंखों में आसूं क्यों रहे, उन्हें भी मुस्कुराने का अधिकार है। महिला सशक्तिकरण, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है।

Related Post

Chirag Paswan Speech Photo: चिराग पासवान बिहार चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर टिप्पणी LJP Rally Image: एलजेपी (रामविलास) की चुनावी सभा आरा में Bihar Election 2025 Map: बिहार चुनाव 2025 के संभावित सीट्स

Chirag Paswan का बड़ा चुनावी संकेत – क्या BJP गठबंधन से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

June 7, 2025
भारत की यूरोपीय राजधानियों की यात्रा सफल, पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सारन ने कहा – “मिशन पूरा”

भारत की यूरोपीय राजधानियों की यात्रा सफल, पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सारन ने कहा – “मिशन पूरा”

June 7, 2025

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर विवाद नहीं, राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025

रविशंकर प्रसाद ने बर्लिन में पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- “आप रुकें, हम रुकेंगे; आप फायर करेंगे, हम मजबूत जवाब देंगे”

June 7, 2025

JMM के वोटबैंक हैं घुसपैठिए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में विदेशी घुसपैठिए आ रहे हैं, ये जेएमएम की सरकार ही घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। वोटर लिस्ट में उनके नाम लिखवाए जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं, क्योंकि घुसपैठिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वोट बैंक है। ये विदेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड वासियों ये चुनाव केवल किसी सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने का चुनाव नहीं है बल्कि ये चुनाव झारखंड की धरती को संकट से बचाने का चुनाव है। झारखंड की अस्मिता और अस्तित्व बचाने का चुनाव है। संथाल परगना में पहले आदिवासियों की आबादी 44% थी, लेकिन अब घटकर केवल 28% रह गई है। यहां विदेशी घुसपैटिए आकर बस गए हैं। अगर ये बेईमान सरकार फिर से आ गई तो 5 साल में झारखंड को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर देगी। झारखंड में रोटी, माटी, बेटी सुरक्षित नहीं है, यहां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही रोटी, माटी, बेटी को सुरक्षित करेगी, ये भाजपा का संकल्प है।

झारखंड के युवाओं को मिलेगा न्याय

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले जेएमएम की सरकार ने युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला। पूरे पांच सालों तक सोरेन सरकार को युवाओं की याद नहीं आई लेकिन चुनाव आते ही उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर पूरे प्रदेश से युवाओं को बुला लिया और युवाओं को कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि, दौड़ते-दौड़ते नौजवान जिंदगी की जंग हार गए। माँ घर पर इंतज़ार कर रही थी कि, बेटा वर्दी में लौटेगा लेकिन बेटा कफन ओढ़कर लौटा। इन्होंने कई घरों के चिराग बुझा दिए, दिवाली काली कर दी। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने का फैसला किया जाएगा। पहले ही साल डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी। कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। झारखंड के युवाओं को भाजपा सरकार पूरा न्याय देगी।

Share196Tweet123

Related Posts

Chirag Paswan Speech Photo: चिराग पासवान बिहार चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर टिप्पणी LJP Rally Image: एलजेपी (रामविलास) की चुनावी सभा आरा में Bihar Election 2025 Map: बिहार चुनाव 2025 के संभावित सीट्स

Chirag Paswan का बड़ा चुनावी संकेत – क्या BJP गठबंधन से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

by Pawan Prakash
June 7, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में सियासी गर्मी तेज़ हो गई है। इस बार चर्चा के...

भारत की यूरोपीय राजधानियों की यात्रा सफल, पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सारन ने कहा – “मिशन पूरा”

भारत की यूरोपीय राजधानियों की यात्रा सफल, पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सारन ने कहा – “मिशन पूरा”

by PadmaSahay
June 7, 2025
0

नई दिल्ली : भारत की हालिया यूरोपीय राजधानियों की राजनयिक यात्रा सफल रही है, जहां देश ने अपनी बढ़ती वैश्विक...

Jeetan Ram Manjhi Bihar NDA Seat Sharing, Rahul Gandhi Bihar Tour 2025, NDA Bihar Election Strategy, Manjhi on Dasrath Manjhi Politics

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर विवाद नहीं, राहुल गांधी पर हमला

by Pawan Prakash
June 7, 2025
0

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो चुकी हैं और इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम...

रविशंकर प्रसाद ने बर्लिन में पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- “आप रुकें, हम रुकेंगे; आप फायर करेंगे, हम मजबूत जवाब देंगे”

रविशंकर प्रसाद ने बर्लिन में पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- “आप रुकें, हम रुकेंगे; आप फायर करेंगे, हम मजबूत जवाब देंगे”

by PadmaSahay
June 7, 2025
0

बर्लिन, जर्मनी : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने बर्लिन में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को...

Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.