• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

सारठ: हेमंत सोरेन के पापों का घड़ा भर चुका है, विदाई तय है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज सिंह चौहान

November 6, 2024
उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

July 13, 2025
Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

July 13, 2025
बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

Bihar Voter List Revision में बड़ा खुलासा.. बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के मतदाता मिले

July 13, 2025
Tejashwi Yadav addressing media on BJP leader murder in Patna Crime scene in Patna where BJP leader shot dead Angry Tejashwi Yadav condemns Bihar government Bihar crime rate rising under NDA rule

पटना में भाजपा नेता की हत्या पर सियासी भूचाल: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और भाजपा पर जमकर बरसे

July 13, 2025
"बिहार चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची अद्यतन" "शहरी क्षेत्रों में धीमी वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया" "बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा गणना फॉर्म संग्रहण"

Bihar News: 80% से अधिक वोटर लिस्ट रिवीजन पूरा, शहरी मतदाताओं में रफ्तार धीमी

July 13, 2025
देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

July 13, 2025
अंबेडकर जयंती पर JDU ने दिखाई ताक़त.. नीतीश को बताया NDA का बॉस !

Bihar News : CM नीतीश का बड़ा ऐलान.. बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

July 13, 2025
Bihar Crime : पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या.. लालू-तेजस्वी ने सरकार को घेरा, दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री..

Bihar Crime : पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या.. लालू-तेजस्वी ने सरकार को घेरा, दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री..

July 13, 2025
Patna Crime News : बेखौफ अपराधियों का तांडव.. कंकड़बाग पार्क में 5 राउंड फायरिंग, लोगों में दहशत

Patna Crime News : बेखौफ अपराधियों का तांडव.. कंकड़बाग पार्क में 5 राउंड फायरिंग, लोगों में दहशत

July 13, 2025
Bihar Politics : तेज प्रताप का नीतीश सरकार पर हमला.. की इस्तीफे की मांग, बोले- अब महा जंगलराज है

Bihar Politics : तेज प्रताप का नीतीश सरकार पर हमला.. की इस्तीफे की मांग, बोले- अब महा जंगलराज है

July 12, 2025
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बिजली हुई सस्ती.. जानें प्रति यूनिट कितने दाम घटे

Bihar Politics : 100 यूनिट मुफ्त बिजली की खबर अफवाह.. विपक्ष ने बोला हमला, सरकार ने दी सफाई

July 12, 2025
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर By Election का ऐलान.. चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Bihar SIR : ECI ने बिहार के सभी वोटर्स से कर लिया है संपर्क.. 80.11% मतदाता जमा कर चुके हैं फॉर्म

July 12, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 13, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

सारठ: हेमंत सोरेन के पापों का घड़ा भर चुका है, विदाई तय है झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज सिंह चौहान

by
November 6, 2024
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारठ: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका से प्रत्याशी सुनील सोरेन और मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी देशवासियों को छठ पर्व प्रारंभ होने की शुभकामनाएं दी। वहीं शिवराज सिंह ने जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस गठबंधन सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर राज्य को लूटकर खोखला कर दिया है। झारखंड में जेएमएम सरकार, बालू, पत्थर, खनिज और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र से भेजी गई करोड़ों की राशि डकार गई। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है और इनके नेता मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद किए जा रहे हैं। ये पैसा हेमंत सोरेन का नहीं बल्कि झारखंड के लोगों की खून-पसीने की कमाई का पैसा है। इसलिए इस बार झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकना है और झारखंड में सुशासन स्थापित करना है।

सोरेन, ग्रहण बनकर झारखंड पर लग गए हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के रहते झारखंड की जनता सुखी नहीं है। हेमंत सोरेन तो झारखंड पर ग्रहण बनकर लग गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने पूरे झारखंड को बर्बाद करने का पाप किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि, यहां किसी थाने, तहसील, ब्लॉक और सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। यहां हर चीज़ बिकती है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की ये सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है, ऐसी बेईमान सरकार मैंने कभी नहीं देखी है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, हेमंत सोरेन की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। वो बौखला गए हैं, उन्हें पता है कि, उनके पापो का घड़ा भर चुका है। जेएमएम सरकार के कुशासन से तंग आकर अब जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं, माँ, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। झारखंड की धरती पर 7 हजार 400 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई है। रूबीका पहाड़िया, अंकिता जैसे बेटियों की निर्मम हत्या की जा रही है। अपहरण, छेड़छाड़ और गंभीर अपराध भी आए दिन हो रहे हैं, लेकिन हेमंत सोरेन गहरी नींद में सो रहे हैं। जिस धरती पर माँ-बहन और बेटी का सम्मान नहीं वो धरती कभी सुखी नहीं रह सकती है। यहाँ तो ये सरकार सीता सोरेन जी का भी अपमान करती है, उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये तो धरती वो धरती है जहां एक सीता और द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था और कौरवों का विनाश कर दिया था। माँ-बहन का अपमान करने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है मोदी जी ने कानून बनाकर तय किया है कि, कोई भी माँ-बहन और बेटी की तरफ गलत नजर से देखेगा, बलात्कार जैसा काम करेगा तो उसे सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड में माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।

बहनों की जिंदगी संवारना, भाजपा का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें प्रति माह 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च के लिए दिए जाएंगे। 4 साल 10 महीने तो तुछ नहीं दिया और चुनाव के आते ही बहनों के खाते में वोटों के लालच में 1 हजार रूपए की राशि डाल दी। शिवराज सिंह ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं। पहले हेमंत सोरेन बताएं कि, 1 लाख 18 हजार रूपए कहां गए, उसका हिसाब दें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां बहनों को खाते में सम्मान राशि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में हर महीने राशि डाली जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में अलग-अलग नामों से योजनाएं चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी। झारखंड की बहनों की आंखों में आसूं क्यों रहे, उन्हें भी मुस्कुराने का अधिकार है। महिला सशक्तिकरण, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है।

Related Post

उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

July 13, 2025
Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

July 13, 2025

Bihar Voter List Revision में बड़ा खुलासा.. बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के मतदाता मिले

July 13, 2025

पटना में भाजपा नेता की हत्या पर सियासी भूचाल: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और भाजपा पर जमकर बरसे

July 13, 2025

JMM के वोटबैंक हैं घुसपैठिए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में विदेशी घुसपैठिए आ रहे हैं, ये जेएमएम की सरकार ही घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। वोटर लिस्ट में उनके नाम लिखवाए जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं, क्योंकि घुसपैठिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वोट बैंक है। ये विदेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड वासियों ये चुनाव केवल किसी सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने का चुनाव नहीं है बल्कि ये चुनाव झारखंड की धरती को संकट से बचाने का चुनाव है। झारखंड की अस्मिता और अस्तित्व बचाने का चुनाव है। संथाल परगना में पहले आदिवासियों की आबादी 44% थी, लेकिन अब घटकर केवल 28% रह गई है। यहां विदेशी घुसपैटिए आकर बस गए हैं। अगर ये बेईमान सरकार फिर से आ गई तो 5 साल में झारखंड को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर देगी। झारखंड में रोटी, माटी, बेटी सुरक्षित नहीं है, यहां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही रोटी, माटी, बेटी को सुरक्षित करेगी, ये भाजपा का संकल्प है।

झारखंड के युवाओं को मिलेगा न्याय

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले जेएमएम की सरकार ने युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला। पूरे पांच सालों तक सोरेन सरकार को युवाओं की याद नहीं आई लेकिन चुनाव आते ही उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर पूरे प्रदेश से युवाओं को बुला लिया और युवाओं को कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि, दौड़ते-दौड़ते नौजवान जिंदगी की जंग हार गए। माँ घर पर इंतज़ार कर रही थी कि, बेटा वर्दी में लौटेगा लेकिन बेटा कफन ओढ़कर लौटा। इन्होंने कई घरों के चिराग बुझा दिए, दिवाली काली कर दी। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने का फैसला किया जाएगा। पहले ही साल डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी। कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। झारखंड के युवाओं को भाजपा सरकार पूरा न्याय देगी।

Share197Tweet123

Related Posts

उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नामित किया है। इनमें वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव...

Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 महिला एकल फाइनल 12 जुलाई 2025 को ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर खेला गया,...

बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

Bihar Voter List Revision में बड़ा खुलासा.. बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के मतदाता मिले

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

Bihar Voter List Revision : बिहार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण में बड़ा...

Tejashwi Yadav addressing media on BJP leader murder in Patna Crime scene in Patna where BJP leader shot dead Angry Tejashwi Yadav condemns Bihar government Bihar crime rate rising under NDA rule

पटना में भाजपा नेता की हत्या पर सियासी भूचाल: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और भाजपा पर जमकर बरसे

by Pawan Prakash
July 13, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

उज्जवल निकम, हर्षवर्धन, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर.. राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

July 13, 2025
Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

Wimbledon 2025: 114 साल में पहली बार हुआ फाइनल में ऐसा.. पोलैंड की इगा बनीं चैंपियन

July 13, 2025
बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

Bihar Voter List Revision में बड़ा खुलासा.. बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के मतदाता मिले

July 13, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.