रांची: दूसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी शक्ति लगा रखी है। राज्य के 38 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान को लेकर प्रशासन की व्यवस्था भी दुरूस्त है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव बन गया है। आज झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है और छला है। मां, बहन और बेटी की इज्जत, मान सम्मान सुरक्षित नहीं है। संसाधनों पर घुसपैठिए कब्जा करते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और भयानक भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है। शिवराज ने दावा किया कि लोगों का जीना दूभर हो गया है और इसलिए गुस्से में जनता भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के उम्मीदवारों को निकल कर वोट कर रही है। मेरी सभी से अपील है वोट जरूर डालें। एक समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और घुसपैठियों से मुक्त झारखंड के लिए आप वोट जरूर करें। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार झारखंड की तस्वीर भी बदलेगी और जनता की तकदीर भी बदलेगी। रिजल्ट अभी दिखाई दे रहा है। बीजेपी, एनडीए की सरकार बन रही है जनता गुस्से में है और इसलिए झामुमो, कांग्रेस के भ्रष्ट और जन विरोधी गठबंधन को हरा रही है। बता दें झारखंड के बीजेपी चुनाव प्रभरी शिवराज सिंह चौहान ने आज दावा किया कि जनता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी और झारखंड में अंधेरा छंटेगा और बीजेपी का कमल खिलेगा।
Bihar CET INT-BEd 2025: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी, दाखिले की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू
Bihar CET INT-BEd 2025 Merit List: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड BA-B.Ed और B.Sc-B.Ed कार्यक्रम के...




















