रांची: विशेषाधिकार समिति के नए कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है इसके साथ ही सांसद दीपक प्रकाश को इस समीति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बता दें राज्यसभा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है। दीपक प्रकाश को राज्यसभा की महत्वपूर्ण संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश इसके अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल दस सदस्य होंगे। नयी कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। राज्यसभा में नयी जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई दी है।
बिहार की सियासत में नई करवट! नीतीश कुमार सुपर-एक्टिव मोड में, JDU में ‘निशांत युग’ की आहट तेज – संगठनात्मक भूचाल की तैयारी पूरी
Nitish Kumar Active Mode: बिहार में हालिया चुनावी समापन के साथ ही जहां सत्ता की बागडोर एक बार फिर नीतीश...




















