रांची: विशेषाधिकार समिति के नए कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है इसके साथ ही सांसद दीपक प्रकाश को इस समीति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बता दें राज्यसभा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है। दीपक प्रकाश को राज्यसभा की महत्वपूर्ण संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश इसके अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल दस सदस्य होंगे। नयी कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। राज्यसभा में नयी जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई दी है।
Bihar Chunav 2025: सेकंड फेज की तैयारियां पहले से भी ज्यादा कड़ी.. बोले DGP विनय कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) के दूसरे चरण की तैयारियां अपने चरम पर हैं। पहले चरण की वोटिंग के...




















