बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है और विपक्ष भी हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी लगातार ऐक्शन में हैं। राबड़ी देवी चौथे दिन भी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करती नजर आईं। राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के द्वार पर हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी के साथ राजद के अन्य सदस्य भी नजर आए। सभी सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि रसोइयों का वेतन बढ़ाया जाए।
विधानसभा के बाहर विपक्षी विधायकों का हंगामा.. पोस्टर लेकर पहुंचे तेजस्वी के विधायक
राबड़ी देवी ने कहा कि स्कूलों में रसोईया कर्मचारियों की मानदेय में सरकार वृद्धि करें 1650 रुपए अभी उन्हें मिलता है जिससे उनका जीवन यापन करने में कठिनाई हो रही है। इसलिए सरकार से मांग है कि उनकी वेतन में वृद्धि की जाए। साथ ही राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भी पटवार करते हुए राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही सबको बनाए हैं, हमें भी बनाए हैं। नीतीश जी आए हैं तभी देश बना है। बिहार बना है और मोदी जी भी आए है तो बिहार और देश बना है।