बिहार राजपथ परिवहन निगम द्वारा मंगलवार को पटना जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा शुरू की गई। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने की। इस मौके पर परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम प्रशासक अतुल कुमार वर्मा मौजूद थे। पटना से खुलने वाली यह बस हजारीबाग, रांची होते हुए टाटा तक जाएगी और टाटा से खुलने वाली वोल्वो बस रांची, हजारीबाग होते पटना आएगी।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त है बस
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि यह वोल्वो बस सेवा यात्रियों को एक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस बस में आधुनिक सुविधाएँ जैसे एसी, आरामदायक सीटें, जीपीएस ट्रैकिंग, ऑनबोर्ड एंटरटेनमेंट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं। यह वोल्वो बस सेवा बिहार और झारखंड के बीच यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुगम और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह वोल्वो बस सेवा बिहार और झारखंड के बीच यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।
पटना जंक्शन के बाहर बड़ा बदलाव.. भारी वाहनों की एंट्री होगी बंद
परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि पटना-जमशेदपुर रूट पर वोल्वो बस सेवा से यात्री आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। बिहार राजपथ परिवहन निगम यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। यह बस सेवा प्रतिदिन पटना और जमशेदपुर के बीच चलेगी। टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।