होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने जमकर डांस किया और अपने बयानों और भोजपुरी गानों से अश्लीलता फैलाई। गोपलमंडल के डांस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वे एक महिला कलाकार के साथ डांस करते और उनके गाल पर नोट चिपकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह भोजपुरी गायक छैला बिहारी के साथ अश्लील गाने गा रहे हैं।
इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने पर वह गुस्सा हो जाते हैं और एक विवादित बयान भी दे डालते हैं। गोपाल मंडल ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि मैं डांस करता हूं, अरे मैं तो डेली डांस करता हूं, डेली चुम्मा लेता हूं।’ अब उनके बयान पर महिला कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। महिला कांग्रेस ने इस पूरी घटना को महिलाओं का अपमान बताया है और जदयू विधायक गोपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि विधायक के खिलाफ गोपाल मंडल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहाँ फातेमा, पटना जिला अध्यक्ष मीना निषाद और वरिष्ठ नेत्री रीटा सिंह ने इस अशोभनीय कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला कांग्रेस किसी भी महिला के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। हम गोपाल मंडल पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।