राजद नेता तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी दो साल की हो गई है। कात्यायनी का बर्थडे मनाने पूरा लालू परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से कोलकाता गया। राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार दोपहर कोलकाता के लिए रवाना हुए। वे अपनी पोती कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन मनाने गए हैं। जन्मदिन 27 मार्च को कोलकाता में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ समय बिताएंगे।

तेजस्वी यादव, राजश्री यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य करीबी लोग भी साथ गए हैं। कात्यायनी का जन्मदिन खास बनाने के लिए परिवार ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन दिल्ली में मनाया गया था। इस बार परिवार ने कोलकाता को चुना है।

बता दें कि, लालू यादव ने ही अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था। दरअसल, कात्यायनी का जन्म नवरात्र के छठे दिन हुआ था और नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा होती है। यही वजह है कि लालू यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा। कात्यायनी अब दो साल की हो चुकी है और कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन कोलकाता में मनाया जाएगा। जिसके लिए लालू परिवार आज कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं।