लोकसभा में 12 घंटे की मैराथन बहस के बाद वक्फ़ संशोधन बिल बुधवार को पास हो गया। इस ऐतिहासिक वोटिंग में 520 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिसमें 288 ने समर्थन और 232 ने विरोध में मतदान किया। अब इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां इसे लेकर और भी बड़ा राजनीतिक संग्राम देखने को मिल सकता है। मुस्लिम संगठनों और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने इस बिल के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन करने की बात कही है।
वक्फ संशोधन बिल पर JDU में घमासान! मुस्लिम नेताओं ने खोला मोर्चा, अदालत तक पहुंचेगी लड़ाई?
इधर, वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के SSP और SP को सचेत किया है। पुलिस मुख्यालय के ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने को कहा है। पुलिस मुख्यालय ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर अलर्ट जारी किया है।
क्या तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा.. इस सवाल पर क्या बोलने लगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
संसद के दोनों सदनों से लागू होने के बाद बिहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उन्होंने सभी जोन के IG, DIG से लेकर SSP और SP के साथ रेल SP को अलर्ट भेजा है। किसी भी हाल में राज्य की शांति व्यवस्था ना बिगड़े इसका पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने कहा है कि अगर कहीं कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उचित कानूनी कारवाई की जाए।