कांग्रेस पार्टी के सिनीयर लीडर और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। वह पटना पहुंच चुके हैं। यहां से वह सीधे बेगूसराय निकलेंगे और कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद पटना में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में भाग लेंगे। सदाकत आश्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी टिप्स और जरूरी टास्क देंगे।

Rahul Gandhi ने बिहार के युवाओं से की ख़ास अपील.. कहा- सफ़ेद टी शर्ट में आइये, बात करिए हमसे
राहुल गाँधी दो माह में तीसरी बार बिहार आ रहे हैं। कांग्रेस बिहार में अपने दम पर राजनीति करना चाहती है। इसके तहत पार्टी में कई अहम बदलाव भी किए जा रहे हैं। राहुल गांधी भी बिहार पर फोकस कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्हाइट टी-शर्ट में आने की अपील की है।
महागठबंधन में हलचल तेज: राहुल गांधी के दौरे से पहले राजेश राम पहुंचे राबड़ी आवास
आईटीआई मैदान में झंडा फहराने के करीब एक घंटे बाद राहुल गांधी कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। शाम में पपरोर में यह यात्रा समाप्त होगी। इस दौरान लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह पटना आएंगे। यहां पर राहुल गांधी दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसमें श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।