बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता सरकार पर भारतीय संस्कृति और संविधान के विरुद्ध कार्य करने का गंभीर आरोप लगाया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत का अंग है, भारत का गौरव है। लेकिन ममता बनर्जी उसकी गौरव गाथा को कलंकित कर रही हैं।
“वक्फ कानून पास हो गया, नीतीश कुमार को खबर तक नहीं”
उन्होंने ममता बनर्जी को ‘क्रूरर्ता बनर्जी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि वह सिर्फ प्रतीकों और दिखावे की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी भारतीय संस्कृति को नष्ट करने पर आमादा हैं। उनके शासन में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को समर्थन मिल रहा है। वह सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए काम कर रही हैं, न कि देशहित में।
पटना में 24 अप्रैल को होगी महागठबंधन की दूसरी बैठक.. सीएम फेस पर होगी चर्चा ?
उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे व्यक्ति के ऊपर, जो देश के गौरव को नुकसान पहुंचा रहा है, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भारत का संविधान सर्वोपरि है और उसके खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। विजय सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि वहां की सरकार अपने कर्तव्यों में विफल हो रही है, जिससे देश की एकता और अखंडता को खतरा उत्पन्न हो रहा है।