बिहार में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर नवंबर में संभावित है। ऐसे में बिहार के प्रशासनिक महकमे में तबादलों और प्रोन्नति का दौर जारी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को प्रोमोशन दिया गया है। इसको लेकर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दो अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है। बिहार सरकार ने विनय कुमार और संजीव कुमार को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नत्ति दी है। वहीं विनोद कुमार सिंह,अजय कुमार और नजर हुसैन को संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रमोश दिया गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को अपर समाहर्ता से संयुक्त सचिव में प्रोन्नत किया गया है। इनमें शंभू प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, गिरधारी लाल, राधाकांत, बालेश्वर प्रसाद, शिव रंजन, मंजीत कुमार और सुभाष चंद्र मंडल शामिल हैं। जबकि निलेश कुमार को उपसचिव का उच्चतर पद का प्रभार दिया गया है। बिहार प्रशासन सेवा की तीन अधिकारी जागृति प्रभात, शीलिमा कुमारी और विकास कुमार को उप सचिव एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नत किया गया है।
पूर्व सांसद उदय सिंह बने जन सुराज के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि हाल में ही नीतीश सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीते 13 अप्रैल को 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी जिसके तहत हरजोत कौर, वंदना प्रेयसी, मिहिर कुमार सिंह, सफीना एएन, प्रेम सिंह मीणा और कुंदन कुमार जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया था।
समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रहीं हरजोत कौर को अगले आदेश तक के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया था। मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया था तो वंदना प्रेयसी को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया था। सफीना एएन को मगध प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया था। इसी तरह मगध प्रमंडल के आयुक्त रहे प्रेम सिंह मीणा को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया और कुंदन कुमार पूर्ववत रूप से आईडा (IDA) के अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।