नीतीश सरकार ने उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन किया है। BJP नेता सह पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इस आयोग में उपाध्यक्ष व तीन सदस्य होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उच्च जाति आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दयानंद राय सदस्य, जय कृष्ण झा सदस्य, राजकुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया है। इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष समेत आठ सदस्य बनाए गए हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी (पटना) को आयोग का अध्यक्ष, लखविंदर सिंह (किशनगंज) और मौलाना उमर नूरानी (गया) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पीएम मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार.. एक एक चीज याद रखियेगा, पाहिले का सब लोग क्या किया
आयोग में सदस्य के रूप में मुकेश कुमार जैन (बेगूसराय), अफरोजा खातून (नवादा), अशरफ अली अंसारी (सिवान), मो. शमशाद आलम उर्फ मोहम्मद शमसाद सांई (जहानाबाद), तुफैक अहमद खान कादरी (सारण), शिशिर कुमार दास (किशनगंज), राजेश कुमार जैन (मुंगेर) और अजफर शमशी (मुंगेर) को नियुक्ति की गई है। इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल प्रभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए होगा। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई।
वहीं, नीतीश सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन किया है। पश्चिम चंपारण के रहने वाले शैलेंद्र कुमार को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होगा। वहीं सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेमशिला गुप्ता सदस्य, तल्लू बासकी सदस्य और राजू कुमार सदस्य बनाए गए हैं।