बिहार में आज भारी प्रदर्शन और हड़ताल का दिन है। INDIA गठबंधन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (Voter List Revision) के खिलाफ राज्यव्यापी बंद (Bihar Bandh) का आह्वान किया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार द्वारा मांगे गए 11 दस्तावेजों के आधार पर गरीबों और पिछड़े वर्गों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इस बिहार बंद में महागठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। छपरा में भी इस बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैथवालिया चौक पर राजद द्वारा बिहार बंद को लेकर चक्का जाम किया गया है।

बिहार में चक्का जाम और पूर्ण बंदी को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र राय, सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आदि कई गणमान्य लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। राजद के विधानसभा प्रत्याशी सुनील राय ने बताया कि सरकार लोकतंत्र पर अपने आदेशों को थोप दे रही है। जो मतदाता पुनिरीक्षण का कार्य सरकार ने शुरू किया है उसको तुरंत बंद किया जाए। अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।
Bihar Bandh Live.. चुनाव आयोग के खिलाफ एक बस पर सवार हो गये राहुल-तेजस्वी-सहनी और माले नेता

शैलेंद्र प्रताप सिंह सिंह ने कहा कि महागठबंधन का तूफान चल चुका है और बिहार के लोगों ने अपना मन बना लिया है कि तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री बनायेंगे। बीजेपी के लोग तेजस्वी यादव से डर कर पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने के लिए चुनाव आयोग का उपयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के साथ साजिश करके ये लोग गरीब लोग का वोट कट करना चाहते हैं। इसी साजिश के खिलाफ हम लोग आज इकठ्ठा होकर बंद का समर्थन कर रहे हैं।
