Bihar Crime News : राजधानी पटना में अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थित पटना सिटी में दर्ज करायी है। जहां घर से चाय पीने के लिए बाहर निकले एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
घटना पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार क दिनदहाड़े जीतेन्द्र कुमार नामक एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जीतेन्द्र चाय पीने के लिए घर से चाय दुकान के लिए निकले थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है- ताजा अपराध! बेख़ौफ़ अपराधी! पटना में वकील को गोली मारी, वैशाली में लड़की की हत्या, परसा में शिक्षक की गोली मार हत्या, मुख्यमंत्री बीमार, प्रदेश लाचार, बिहार में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार!

अधिवक्ता जीतेन्द्र को किसने और क्यों हत्या की? इस बात का पता पुलिस अभी नहीं लगा पाई है। बताया जाता है कि मृतक जीतेंद्र सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के रहने वाले थे और पटना सिविल कोर्ट में वकालत किया करते थे। घटना सूचना स्थानी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया।