बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को पदोन्नति और वेतनमान प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Bihar News: आशुतोष द्विवेदी ने संभाला राज्य परिवहन आयुक्त का कार्यभार
अधिसूचना के अनुसार, दो अधिकारियों — अरविंद कुमार और सतीश रंजन सिन्हा — को संयुक्त सचिव से अपर सचिव पद पर प्रोन्नत किया गया है। वहीं, अपर समाहर्ता स्तर के दो अधिकारी, अब्दुल हामिद और मो. तारिक को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।


इसके अतिरिक्त, बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को उप सचिव से अपर समाहर्ता रैंक में प्रोन्नत किया गया है। साथ ही मूल कोटि के 17 अधिकारियों को उप सचिव रैंक में वेतनमान प्रमोशन मिला है। सभी संबंधित पदों को उत्क्रमित कर दिया गया है।






















