राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार में SIR होने पर कहा, “यह बिहार का दुर्भाग्य है। लगातार कई मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है, कई लोगों के पास दस्तावेज नहीं है और कई लोग ऐसे हैं जो बिहार के बाहर रह रहे हैं लेकिन बिहार में ही मतदान करते हैं। यह भाजपा का षड्यंत्र है और भाजपा, चुनाव आयोग को आगे करके अपना काम करवा रही है।
बिहार को जरूरत विशेष पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे की थी ताकि बिहार आगे बढ़े। लेकिन SIR करवाया जा रहा है। SIR का कोई विरोध नहीं कर रहा है बल्कि उसकी प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है। आप देखिये कि इसमें कितना फर्जीवाड़ा हुआ है। कितनी लापरवाही हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तो खुद सारा मामला चुनाव आयोग पर थोप दिया। वो अपने आपको पाक समझते हैं. उनकी कोई गलती नहीं है। इसका मतलब कि सारी गलती चुनाव आयोग की है।
Bihar SIR Controversy: बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हम प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते तो ये सैया मामला सामने आता ही नहीं। हालांकि इसमें अब चुनाव आयोग की तरफ से उनको नोटिस भेजा गया है वो अलग बात है। लेकिन सोचिये ये एक उदहारण बस है। ऐसे कितने लोग हैं जिनका नाम छूट गया है। अगर लोकतंत्र में एक भी मतदाता का नाम छूट जाता है वह वोट नहीं दे पाता है तो कितना बड़ा अपराध है ये। इसलिए इस प्रक्रिया पर हम लोग सवाल उठा रहे हैं।
इस (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। लोग अपने पक्ष को रखेंगे. लेकिन कई बार चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की भी बात को नहीं मान रहा है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्थान होने का दुरुपयोग कर रहा है। वोट अधिकार रैली पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग लोगों को जागरूक करेंगे। राहुल गांधी भी हमारे साथ आएंगे। इस यात्रा में बिहार के और भी मुद्दे उठाये जायेंगे।






















