राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का बांसुरी बजाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जारी किया गया है। वीडियो में तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीम तेजप्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से यह वीडियो जारी किया गया है।
तेज प्रताप यादव की श्रीकृष्ण के प्रति गहरी आस्था है, यह बात सभी जानते हैं। अक्सर उन्हें कृष्ण भक्ति में लीन देखा जाता है। हालांकि, तेज प्रताप यादव इन दिनों पार्टी राजद और परिवार से अलग-थलग पड़ गए हैं। राजनीतिक गलियारों में उनकी गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। तेज प्रताप यादव अब बिहार चुनाव की तैयारी में भी जुट चुके हैं। खबरों के अनुसार, वह इस बार राजद से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
राहुल-तेजस्वी का साथ देंगे लालू यादव.. ‘वोट अधिकार यात्रा’ में हो सकते हैं शामिल
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर तेज प्रताप यादव द्वारा बजाई गई बांसुरी की मधुर ध्वनि ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी भक्ति और संगीत प्रेम की सराहना कर रहे हैं। वीडियो के साथ यह संदेश भी दिया गया है कि मानो साक्षात भगवान श्री कृष्ण कहीं एकांत में बैठकर बांसुरी बजा रहे हों। जय श्री कृष्णा!






















