राजगीर में आगामी पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप (HOCKEY ASIA CUP 2025) के आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Bihar IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग.. सात अनुमंडल में नए SDO भेजे गए
यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजकीय खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी इन अधिकारियों को दी गई है। प्रतिनियुक्ति की अवधि 22 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी नालंदा के जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे।
प्रतिनियुक्त अधिकारियों की सूची:
- राजीव कुमार – वरीय उप समाहर्ता
- अमरनाथ कुमार
- अंकुर कुमार
- धनराज कुमार
- रवि कुमार
- विनोद प्रसाद
- वीरेंद्र कुमार
- नागमणि कुमार वर्मा
- धर्मराज कुमार
- ललन कुमार भारती
राजगीर खेल परिसर में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है।






















