कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन होगा। राहुल गांधी गांधी मैदान से यात्रा की शुरुआत कर अंबेडकर प्रतिमा तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक पदयात्रा के लिए पूरे पटना शहर को पोस्टरों से पाट दिया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े बड़े कैटलाग लगाये गये हैं। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रात से ही गांधी मैदान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है।
कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी सुबह 10 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और सीधे गांधी मैदान जाएंगे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा गांधी मैदान से एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला चौराहा और इनकम टैक्स चौराहा होते हुए हाई कोर्ट स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक जाएगी। वहां माल्यार्पण कर यात्रा का समापन होगा। यात्रा के मद्देनज़र वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर रविवार से ही इंडिया गठबंधन के समर्थक पटना में जुटने लगे हैं। कांग्रेस की ओर से गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है।
तेजस्वी यादव का नीतीश पर बड़ा हमला.. कहा- ‘Chief नहीं Cheat Minister बन गए हैं
गौरतलब है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठा चुके हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार के दबाव में गरीब तबके के मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।






















