लोजपा के बिहार प्रभारी, सांसद और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने हाजीपुर में बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के अगले मुखिया चिराग पासवान ही होंगे। राजनैतिक परिदृश्य हर डेढ़–दो दशक में बदलता है. और बिहार आज उसी मोड़ पर खड़ा है। अगले 20 वर्षों के लिए नेतृत्व करने के लिए चिराग सबसे फिट नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता भी चिराग पासवान को ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है।
INDIA is Ready to March.. रात से ही गांधी मैदान में जुटे हैं महागठबंधन के कार्यकर्ता
दरअसल, NDA के सभी घटक दल पहले ही साफ कर चुके हैं कि CM फेस नीतीश कुमार ही होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। खुद चिराग पासवान ने भी हाल के दिनों में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाते हुए विवाद खत्म करने की कोशिश की थी।लेकिन सीट बंटवारे के फार्मूले के बाद लोजपा का तेवर अचानक बदला दिख रहा है। पार्टी ने एक बार फिर सीधे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर गठबंधन की राजनीति को नई चुनौती दे दी है।
लोजपा इन दिनों अपनी ताकत दिखाने के लिए नवसंकल्प महासभाओं का आयोजन कर रही है। हाजीपुर पहुंचकर अरुण भारती ने न सिर्फ रणनीति पर चर्चा की बल्कि मंच से चिराग पासवान के समर्थन में माहौल बनाने की भी कोशिश की उन्होंने कहा 8 जून 2025 से हमने नवसंकल्प महाभियान शुरू किया है। जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है और लोग चिराग पासवान को बिहार का अगला मुखिया मानने के लिए तैयार हैं।






















