प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर कांग्रेस की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कल एनडीए महिला मोर्चा ने बिहार बंद किया था। आज केरल कांग्रेस ने एक बार फिर से बिहारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। इसे लेकर केरल कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। ट्वीट में बीड़ी और बिहार की तुलना की गई है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार और बिहारियों का अपमान करार दिया है।
केरल कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट में एक चार्ट दिखाया गया है। इसमें सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों और बीड़ी पर जीएसटी की तुलना की गई है। बताया गया है कि तंबाकू पर जीएसटी मौजूदा 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 40 पर्सेंट कर दिया गया है। सिगरेट और सिगार पर भी इसी तरह टैक्स बढ़ाया गया है। लेकिन बीड़ी पर जीएसटी कम कर दिया गया है। बीड़ी पर पहले 28 पर्सेंट जीएसटी था, जिसे घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया गया है वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री का अपमान करने के बाद अब बिहार का अपमान करना कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करता है।”
Arariya News अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 30 लाख रुपए की शराब बरामद जाँच में जुटी पुलिस
वही जदयु के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कांग्रेस पर तंज कसा है कहा की कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है!
B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।
बिहार को आज सीएम नीतीश कुमार देंगे सौगातें, 17 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति माँ जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है। इसी बिहार ने गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाया। और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था। यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी—बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।






















