सीएम नीतीश कुमार जी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ अंतर्गत 21 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक ₹10,000 हस्तांतरित की आर्थिक सहायता राशि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच के तहत, बिहार की महिलाएं अब आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेंगी।
Bihar News सीतामढ़ी में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ मे तीन शूटर जख्मी
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय सिंहा, जयंत कुशवाहा सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे। यह योजना जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जाती है। आगे चलकर, सफल व्यवसाय संचालन पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
इसके बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 अक्टूबर को दूसरे चरण के तहत 25 लाख महिला लाभार्थियों को यह राशि दी थी। आज तीसरे चरण के तहत 21 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। इस तरह अब तक 1.21 करोड़ महिलाएं इस योजना से सीधे जुड़ चुकी हैं।






















