बिहार इस समय विकास के चौथे गियर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव 2025 यह तय करेगा कि बिहार का विकास पांचवें गियर में पहुंचेगा या फिर से बैक गियर में लौटेगा! लोग भूले नहीं हैं कि उदारीकरण के बाद के 15 वर्षों में जब देश के कई राज्यों में निवेश आ रहा था, आईटी इंडस्ट्री लग रही थी, बिहार में चरवाहा विद्यालय खुल रहे थे और अपहरण उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा था।
हो न्याय अगर तो आधा दो.. जीतन राम मांझी का बिहार चुनाव में दिखा तेवर
उन 15 वर्षों के निगेटिव ग्रोथ ने बिहार को काफी पीछे धकेल दिया था। मुख्यमंत्री NitishKumar के दृढ़ संकल्प के कारण पिछले दो दशकों में बिहार पूरी तरह बदल गया है। नया बिहार अब टेकऑफ स्टेज में है। अगले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री जी का पूरा फोकस हरेक जिले में उद्योग लगाने, करीब दो करोड़ महिलाओं को उनकी पसंद के सम्मानजनक स्वरोजगार से जोड़ने और एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार उपलब्ध कराने पर होगा। इसमें केंद्र की एनडीए सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
बिहार के लोग समझदार हैं। उन्हें पता है कि 2025 में फिर से NDA की डबल इंजन सरकार बनने पर अगले पांच साल में बिहार देश के टॉप टेन स्टेट में पहुंचेगा। राज्य के लोग इस स्वर्णिम अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे और प्रचंड बहुमत के साथ फिर से नीतीश सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे।






















