अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे मोकामा की गलियों में घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं और 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के लिए लोगों को निमंत्रण बांट रहे हैं। स्थानीय लोग जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे हैं, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग चुका है। अनंत ने हाल ही में तेजस्वी यादव पर निशाना सादते हुए कहा कि महागठबंधन को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी, जबकि नीतीश कुमार ही अगले CM बनेंगे। फिलहाल, उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं (2022 के उपचुनाव में RJD टिकट पर जीतीं)।
झाझा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, बड़ी दुर्घटना टली
सूरजभान सिंह का परिवार (पत्नी वीणा देवी, भाई चंदन सिंह) 11-12 अक्टूबर को RJD में शामिल हो चुका है। तेजस्वी यादव ने उन्हें वेलकम किया है। चर्चा है कि वीणा देवी को RJD से मोकामा टिकट मिल सकता है, जिससे 25 साल पुरानी दुश्मनी (2000 में सूरजभान ने जेल से अनंत के भाई दिलीप सिंह को हराया था) फिर से भड़क सकती है। लेकिन टिकट न मिलने की वजह से वीणा ने अभी अभियान शुरू नहीं किया। सूरजभान का प्रभाव मुंगेर, बलिया और नवादा तक फैला है, जो मोकामा के समीकरण बदल सकता है।
मोकामा पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान होगा, नतीजे 14 नवंबर को। यह सीट मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है, जहां भूमिहार वोटरों का दबदबा है। अनंत का गढ़ माना जाता है, लेकिन सूरजभान की एंट्री से मुकाबला कांटे का हो गया है।






















