बिहार (14 अक्टूबर 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। NDA के सीट बंटवारे के ऐलान के बाद अब महागठबंधन (INDIA गठबंधन) भी कमर कस रहा है। RJD के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “NDA की नैया डूबेगी अबकी बार ये तय है। बहुत जल्द बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा खेला होगा.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को तो भाजपा ने समाप्त ही कर दिया। ये बात मुख्यमंत्री भी समझ रहे हैं..
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तीखा प्रहार, महागठबंधन को बताया कौरव सेना
महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला हो चुका है। किसी भी समय इसकी घोषणा कर दी जाएगी।” तिवारी का यह बयान NDA की एकजुटता पर सवाल उठाता है और महागठबंधन की मजबूती का दावा करता है। ANI का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
तिवारी ने NDA को ‘डूबती नैया’ बताते हुए कहा कि BJP ने JDU को सीट बंटवारे में बराबरी (101-101 सीटें) देकर उसकी ‘बड़े भाई’ की भूमिका खत्म कर दी। उन्होंने दावा किया, “चुनाव के बाद JDU का BJP में विलय हो जाएगा।” यह बयान नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी ललन सिंह (अब केंद्रीय मंत्री) के BJP जॉइन करने के संदर्भ में आया।





















