बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। महागठबंधन की प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को अपनी पहली आधिकारिक उम्मीदवार सूची जारी कर दी, जिसमें कुल 52 नाम शामिल हैं। ये सभी उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं, जो पहले चरण (6 नवंबर) और दूसरे चरण (11 नवंबर) के चुनावी क्षेत्रों से जुड़े हैं। सूची में तेजस्वी यादव (राघोपुर से) जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जबकि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को छपरा सीट से टिकट देकर पार्टी ने स्टार पावर का सहारा लिया है।
खास बात यह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता तेजस्वी यादव इस बार वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राघोपुर में उनका मुकाबला बीजेपी के सतीश यादव से होगा, जिन्होंने 2010 में यहां से राबड़ी देवी को हराया था। इस लिस्ट में कई अनुभवी और नई युवा चेहरे शामिल हैं, जो पार्टी की चुनावी रणनीति और बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को नया रंग देने वाले हैं। इसके अलावा, विभिन्न जिलों में अलग-अलग जाति और समुदाय के उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर RJD ने यह संदेश दिया है कि वह सभी वर्गों और क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
राजद ने इस सूची के जरिए अपने पारंपरिक ‘मुस्लिम-यादव (MY)’ समीकरण को मजबूत करने का संदेश दिया है, लेकिन साथ ही जातीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश भी की है। कुल 52 कैंडिडेट्स में यादव समाज के 22 उम्मीदवार हैं, जो कुल का लगभग 42% हिस्सा बनाते हैं। मुस्लिम समुदाय से 3 नाम हैं, जबकि सवर्ण समाज (भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत) से कुल 6 प्रतिनिधि चुने गए हैं—जिनमें भूमिहार से 3, राजपूत से 2 और ब्राह्मण से 1। इसके अलावा, दलित-महादलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है,
राजद ने अपनी पहली लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। यहां देखें पूरी लिस्ट- 1. उजियारपुर: आलोक मेहता 2. सोनपुर: रामानुज प्रसाद 3. परबत्ता: डॉ. संजीव 4. दरभंगा ग्रामीण: ललित यादव 5. गायघाट: निरंजन राय 6. शाहपुर: राहुल तिवारी 7. मोरवा: रणविजय साहू 8. हथुआ: राजेश कुमार सिंह 9. मसौढी: रेखा देवी 10. समस्तीपुर: अख्तरूल इस्लाम शाहीन 11. शेखपुरा: विजय कुमार 12. सीवान: अवध बिहारी चौधरी 13. सहरसा: रामदेव शर्मा 14. अस्थावां: रवि रंजन कुमार 15. गुरुआ: विनय कुमार 16. आख़िर: अजय कुमार कुशवाहा 17. बोचहां: अमर कुमार पासवान 18. बिहारीगंज: रेणु कुमारी 19. ब्रह्मपुर: शंभुनाथ यादव 20. अमनौर: सुनील कुमार 21. चेरिया बरियारपुर: सुशील कुमार 22. बहादुरपुर: भोला यादव 23. सिंहेंश्वर: चंद्रहास चौपाल 24. महिषी: गौतम कृष्ण 25. रघुनाथपुर: ओसामा शहाब 26. अलौली: रामवृक्ष सदा 27. बख्तियारपुर: अनिरूद्ध कुमार यादव 28. नोखा: अनिता देवी 29. हिलसा: शक्ति सिंह यादव 30. मुगेर: अविनाश कुमार विद्यार्थी 31. फतुहा: डॉ. रामानंद यादव 32. मढौरा: जितेंद्र कुमार राय 33. मटिहानी: बोगो सिंह 34. बैकुंठपुर: प्रेमशंकर प्रसाद यादव 35. राघोपुर: तेजस्वी प्रसाद यादव 36. पारू: शंकर प्रसाद 37. इस्लामपुर: राकेश कुमार रौशन 38. साहेबगंज: पृथ्वीनाथ राय 39. गड़खा: सुरेंद्र राम 40. मीनापुर: राजीव कुमार 41. बेलागंज: विश्वनाथ कुमार सिंह 42. सूर्यगढ़ा: प्रेमसागर चौधरी 43. दानापुर: रीता लाल राय 44. बोधगया: कुमार सर्वजीत 45. कांटी: इसरायल मंसूरी 46. छपरा: खेसारी लाल यादव 47. बड़हरिया: अरुण कुमार सिंह 48. रूपौली: बीमा भारती 49. बड़हरा: अशोक कुमार सिंह 50. मधेपुरा: चंद्रशेखर 51. कुढनी: सुनील कुमार सुमन 52. फतुहा – डॉ. रामानंद यादव






















