बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे पटना के प्राचीनतम चित्रगुप्त मंदिर, गर्दनीबाग ठाकुड़बाड़ी पहुंचकर कलम-दावात के देवता भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज का प्रमुख पर्व है, जिसे यम द्वितीया के दिन मनाया जाता है। इस दिन कलम-दावात की पूजा कर लेखन कार्य की शुरुआत की परंपरा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपना लेखा जोखा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष प्रस्तुत किया और उनकी आरती की। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन का स्वागत किया। मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत चादर देकर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान चित्रगुप्त से बिहार की खुशहाली, समृद्धि व विकास की कामना की।
पूरे पटना से लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने आते हैं।इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने कहा कि गर्दनीबाग ठाकुरबारी प्रबंध न्यास समिति हर साल चित्रगुप्त पूजा के मौके पर गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति डी गई। हर साल की तरह इस साल में राजधानी के प्राचीनतम चित्रगुप्त पूजन स्थल गर्दनीबाग ठाकुड़बाड़ी में कलम दावात के देवता भगवान चित्रगप्त का पूजन बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से विधि विधान से पूजा व हवन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,सांसद रविशंकर प्रसाद मंत्री नीतिन नवीन , विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद अनिल कुमार शर्मा, संजय गांधी, सहित कई नेता मौजूद थे।






















