• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Jharkhand/Ranchi:अब रांची में भगवान राम के चरण चिह्न पर चर्चा, चतरा में लक्ष्‍मण और सीता के साथ गुजारा था समय

March 31, 2022
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के फैसले पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के फैसले पर उठाए सवाल

May 13, 2025
भारत अब विश्व में तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश बना

भारत अब विश्व में तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश बना

May 13, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

May 13, 2025
तेजस्वी यादव शहीद के घर पर, Tejashwi Yadav at Martyr Imtiyaz's Home, Bihar Leader Tribute, शहीद इम्तियाज बिहार

शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद सत्र बुलाने की मांग

May 13, 2025
झारखंड में मिड-डे मील योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, बीजेपी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

झारखंड में मिड-डे मील योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, बीजेपी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

May 13, 2025
जस्टिस यशवंत वर्मा केस में नया खुलासा: जांच से पहले गायब हुआ कैश

जस्टिस यशवंत वर्मा केस में नया खुलासा: जांच से पहले गायब हुआ कैश

May 13, 2025
“सहरसा में सड़क जाम करते लोग”

बिहार के सहरसा में 5 साल के मासूम की हत्या के बाद हंगामा, सड़क जाम और ग्रामीणों का आक्रोश

May 13, 2025
"CBSE 12वीं रिजल्ट चेक करते छात्र"

CBSE Result 2025: बेटियों का जलवा, विजयवाड़ा बना टॉपर ज़ोन, जानें क्षेत्रवार प्रदर्शन और रिजल्ट लिंक

May 13, 2025
सीजफायर पर मनीष सिसोदिया का मोदी सरकार पर तीखा हमला: “पाकिस्तान के हाथ जोड़ने पर मान गए PM?”

सीजफायर पर मनीष सिसोदिया का मोदी सरकार पर तीखा हमला: “पाकिस्तान के हाथ जोड़ने पर मान गए PM?”

May 13, 2025
बलूचिस्तान में बीएलए का ‘ऑपरेशन हेरोफ’: पाकिस्तानी सेना के 51 ठिकानों पर 71 हमले, स्वतंत्रता की मांग तेज

बलूचिस्तान में बीएलए का ‘ऑपरेशन हेरोफ’: पाकिस्तानी सेना के 51 ठिकानों पर 71 हमले, स्वतंत्रता की मांग तेज

May 13, 2025
फतेहपुर: बालाजी मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

फतेहपुर: बालाजी मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

May 13, 2025
ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला, सैटेलाइट तस्वीरों से मिला पक्का सबूत: ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी

ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला, सैटेलाइट तस्वीरों से मिला पक्का सबूत: ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी

May 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 13, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

Jharkhand/Ranchi:अब रांची में भगवान राम के चरण चिह्न पर चर्चा, चतरा में लक्ष्‍मण और सीता के साथ गुजारा था समय

by WriterOne
March 31, 2022
in झारखंड, राज्य
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team Insider] एक से एक रहस्‍य समेटे दुनिया की सबसे प्राचीन धरती में शुमार झारखंड से क्‍या भगवान राम का रिश्‍ता रहा है। रांची से लगभग 45 किलोमीटर दूर दो जोड़ी प्राचीन चरण चिह्न मिलने के बाद यह सवाल फिर चर्चा में है। चतरा के ईटखोरी स्थित भद्र काली मंदिर परिसर में लगे शिलालेख में दर्ज है कि आध्‍यात्मिक दृष्टिकोण से यह स्‍थल प्रागैतिहासिक है और महाकाव्‍य काल, पुराणकाल से संबंधित है। किवदंती है कि वनवास काल में भगवान राम, लक्ष्‍मण और सीता इस अरण्‍य में निवास किये थे। साथ ही धर्म राज युधिष्ठिर के अज्ञात वास स्‍थल और तपो भूमि भी यही क्षेत्र है।

एक चट्टान पर दो जोड़ी चरण चिह्न

दरअसल रांची से कोई 45 किमी दूर पिस्का नगड़ी से बेड़ो जाने वाले रास्ते में भीतर के एक गांव में एक चट्टान पर दो जोड़ी चरण चिह्न हैं। गांव के लोग इसे भगवान राम और लक्ष्‍मण के चरण चिह्न मानकर पूजा करते हैं। यहां के जंगलों, पहाड़ों में भ्रमण कर उनमें छुपे इतिहास की पड़ताल करने वाले भूविज्ञानी डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने भी भगवान के चरण चिह्न वाले गांव का भ्रमण किया।

भगवान राम और लक्ष्मण के पद चिह्न मान कर करते है पूजा

उनके अनुसार गांव के लोग इन पदचिह्नों को भगवान राम और लक्ष्मण के पद चिह्न मान कर पूजा करते हैं। ग्रामीणों की मान्‍यता है कि राम और लक्ष्मण पंपापुर आज के पालकोट जाने के क्रम में यहां रुके थे। माना जाता है कि यह क्षेत्र रामायण काल में किष्किंधा का क्षेत्र था। दोनों जोड़ी पद चिह्न ग्रेनाइट पत्थर पर बने हैं। किसी भी पदचिह्न को बनने के लिए उस जगह की या मिट्टी का दलदली अवस्था में होना जरूरी है। क्योंकि दलदली अवस्था में किसी चीज का छाप उभर सकती है। जब ये चट्टान ठोस हो रहे थे। उस समय पृथ्वी पर कोई आबादी नहीं थी। इससे साफ पता चलता है कि इसे पत्‍थर का तराशनकर काट कर बनाया गया है।

खड़ाऊं के है पद चिन्ह

पद चिह्न के कुछ भाग हल्के से अपरदित हो चुके हैं। ये काफी पुराने मालूम पड़ते हैं। इसकी मापी कर उन्‍होंने बताया कि एक जोड़ा पद चिह्न की लंबाई 11 इंच और चौड़ाई पांच इंच है, दूसरे जोड़े की लंबाई 10 इंच और चौड़ाई साढ़े चार इंच है। बड़े पद चिह्न को देखकर लगता है कि उस व्यक्ति की ऊंचाई साढ़े छह-सात फीट तक रही होगी। ये पद चिह्न खड़ाऊं के हैं। भारत में इसे पहनने की प्रथा ईसा पूर्व से है और पैर और पद चिह्नों की पूजा प्राचीन काल से होती आ रही है।

Related Post

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

May 2, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

April 24, 2025

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

April 24, 2025

पहलगाम आतंक की मानसिकता झारखंड में भी मौजूद: बाबूलाल मरांडी

April 23, 2025

स्कॉटलैंड में भी मिले है ऐसे पद चिह्न

इसी तरह के पद चिह्न स्कॉटलैंड में भी मिले हैं। रांची में इस तरह के पद चिह्न मिलने की यह पहली घटना है। इस तरह के पद चिह्नों की आयु की गणना विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों में पाए गए पद चिह्नों पर की गई है। कहीं इनकी आयु 10,000 वर्ष से लाख वर्ष तक पाई गई है। रांची के आसपास के इलाकों में हाथ, लेख जिन्‍हें अभी तक पढ़ा नहीं जा सका, मानव आकृति, पलंग आकार के पत्‍थर भी मिलते रहे हैं। रांची के पास जहां से पद्चिह्न पाए गए हैं, वहां पर चट्टानों को तोड़ा जा रहा है और इस पद्चिह्न का अस्तित्व खतरे में है।वैसे भी प्रदेश में पहाड़ों का अस्तित्‍व खतरे में है।

संकट में 53 पहाड़

छह जिलों में करीब 53 पहाड़ संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदेश के 24 पहाड़ तो खत्‍म होने के कगार पर हैं। प्रियदर्शी के अनुसार इसमें 14 हजारीबाग के, चार पलामू के, तीन साहिबगंज के, दो लोहरदगा के और एक कोडरमा का है। यही हाल रहा तो रांची का यह ऐतिहासिक पद चिह्न भी गायब हो जायेगा। धार्मिक अस्‍था की वजह से अभी तक गांव के लोगों ने इसे बचा कर रखा है। रांची शहर के अनेक मेगालिथों का अस्तित्व भी खतरे में हैं। किसी का ध्‍यान नहीं है।

पहली जमीन, पहला सुनामी

पहले भी अपने अध्‍ययन के क्रम में प्रियदर्शी बता चुके हैं कि झारखण्ड के सिंहभूम में सबसे पहले समुद्र से निकली थी धरती और सबसे पहले सुनामी भी आया था । उनके अनुसार रहस्यों से भरा हुआ है झारखण्ड। भूवैज्ञानिक शोध नए नए परतों को खोल रहा है। कुछ दिन पहले एक शोध आया कि अफ्रीका नहीं झारखण्ड के सिंहभूम में सबसे पहले समुद्र से धरती निकली थी । इस ताज़ा शोध में उस व्यापक धारणा को चुनौती दी गई। जिसमे जलप्रलय के बाद करीब ढाई अरब साल पहले विभिन्न महाद्वीपों के समुद्र से निकलने के बारे में तमाम दावे किए गए थे।

3.2 अरब साल पहले धरती पहली बार समुद्र से बाहर निकली

ताज़ा शोध में कहा गया है कि करीब 3.2 अरब साल पहले धरती पहली बार समुद्र से बाहर निकली थी और जो इलाका सबसे पहले निकला था , वह झारखण्ड का सिंहभूम इलाका हो सकता है। इस शोध में भारत , ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के भूवैज्ञानिक शामिल थे। वैज्ञानिकों ने पाया की सिंहभूम के बलुआ पत्थर में प्राचीन नदी चैनल, ज्वार भाटा और तट करीब 3.2 अरब साल पुराने होने के भूगर्भीय संकेत मिले हैं। इससे पता चलता है धरती का यही इलाका सबसे पहले समुद्र से बाहर निकला था।

विस्फोट का ये सिलसिला कई हज़ार साल तक रहा जारी

मोनाथ विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता चौधरी प्रियदर्शी ने कहा की हमने यूरेनियम और छोटे छोटे खनिजों का विश्लेषण करके चट्टानों की उम्र का पता लगाया। शोधकर्ताओं ने ग्रेनाइट चट्टानों का अध्यन किया जिससे सिंहभूम इलाके की महाद्वीपीय परत बनी है और इनका निर्माण व्यापक ज्वालामुखी विस्फोट से हुआ। ये विस्फोट धरती के अंदर 35 से 45 किलोमीटर की गहराई में हुआ। विस्फोट का ये सिलसिला कई हज़ार साल तक जारी रहा। इसके बाद मैग्मा कठोर हुआ और इस इलाके में एक मोटी महाद्वीपीय परत उभर के सामने आई। अपनी मोटाई और कम घनत्व के कारण महाद्वीपीय परत समुद्र के पानी के बाहर आ गई।

पहला भूकंप और सुनामी झारखण्ड में 1600 मिलियन वर्ष पहले आया

वर्ष 2006 में भी एक शोध आया था की विश्व का पहला भूकंप और सुनामी झारखण्ड में 1600 मिलियन वर्ष पहले आया था। इस शोध में भारत, पोलैंड और जापान के वैज्ञानिक शामिल थे। वैज्ञानिकों ने झारखण्ड के चाईबासा फार्मेशन के अवसादी चट्टानों का विश्लेषण किया था। सिंहभूम की चट्टानें आज भी रहस्य बनी हुई हैं। रांची के आस पास भी प्राचीन समुद्र के अवशेष मिलने की भावना है।

देश के पहले ड्रैगन फ्लाई का जीवाश्‍म

देश के पहले ड्रैगन फ्लाई का जीवाश्‍म डॉ नीतीश प्रियदर्शी के अनुसार झारखण्ड के लातेहार जिला में भारत का सबसे पहला ड्रैगनफ्लाई का जीवाश्म मिला। करेंट साइंस में यह शोध प्रकाशित हुआ। भूवैज्ञानिकों के अनुसार ये जीवाश्म की आयु 2.5 मिलियन वर्ष पहले की है। ड्रैगन फ्लाई जिसे हमलोग बचपन इस पकड़ा करते थे और पूंछ में धागा बांधकर उड़ाते थे, लेकिन यह नहीं जानते थे की कीट हमसे भी करोड़ों साल पहले से इस धरती पर है। यह व्याध पतंग या ‘ड्रैगन फ्लाई’ एक कीट है। इसकी बड़ी आंखें, दो जोड़ी मजबूत पारदर्शी पंख और हेलिकॉप्टर जैसा लम्बा शरीर इसकी मुख्य विशेषता हैं। इनके छः पैर होते हैं किन्तु ये ठीक से चल नहीं सकते। माना जाता है कि ये दुनिया के सबसे पहले पंख वाले कीट थे।

Tags: footprintsJharkhand NewsRanchi News
Share197Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

by PadmaSahay
May 2, 2025
0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो जम्मू-कश्मीर...

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी...

पहलगाम आतंक की मानसिकता झारखंड में भी मौजूद: बाबूलाल मरांडी

पहलगाम आतंक की मानसिकता झारखंड में भी मौजूद: बाबूलाल मरांडी

by PadmaSahay
April 23, 2025
0

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पहलगाम में घटी आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के फैसले पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान के साथ युद्धविराम के फैसले पर उठाए सवाल

May 13, 2025
भारत अब विश्व में तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश बना

भारत अब विश्व में तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश बना

May 13, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

May 13, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.