[Team Insider] त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के रितूडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में राजकुमारी किन्नर ने बुधवार नामांकन दाखिल किया है। इस चुनाव में राजकुमारी किन्नरों के तरफ से पहली प्रत्याशी हैं। जहां थर्ड जेंडर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाएगी।
जनता दे एक बार मौका
राजकुमारी किन्नर ने कहा कि रितूडीह पंचायत में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पंचायत में ना तो सड़कें बनी और ना ही नालियां बनी है।जनता ने अगर मौका दिया तो चहुंओर विकास होगा। उन्होंने कहा कि पुरूष औरतों को खड़ा कर जीतने के बाद खुद कार्यभार संभाल लेते हैं। पंचायत भवन में प्रतिनिधियों से पब्लिक की मुलाकात नहीं होती हैं।
असमर्थ लोगों की करते हैं सहायता
उन्होंने कहा कि मुखिया वैसा हो जिसके रहते प्रशासन पंचायत में घुसने की हिम्मत नहीं करे। आज गरीब उसी जगह पर है। जहां वे बिठाए गये थे।गरीबों का उत्थान अब तक नहीं हुआ। अगर एकबार जनता मौका दे तब दिखा देंगे कि विकास कैसे होता हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगो से पैसे नहीं लेते हैं। बल्कि अपनी कमाई की राशि उन गरीबों को देते हैं, जो असमर्थ हैं।